(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

डिप्टी कमिशनर द्वारा स्ट्रांग रूम और गिनती केंद्र के प्रबंधों का लिया जायज़ा






निष्पक्ष और पारदर्शी लोक सभा मतदान करवाने की वचनबद्धता को दोहराया 

जालन्धर (JJS) मोहित:- लोक सभा मतदान के लिए कमर कसते हुए डिप्टी कमिशनर जालंधर ने आज आगामी मतदान के लिए प्रस्तावित स्ट्रांग रूम और गिनती केन्द्रों का दौरा करके वहां के प्रबंधों का जायजा लिया। डिप्टी कमिशनर ने अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर जसबीर सिंह और डिप्टी कमिशनर पुलिस परमबीर सिंह परमार के साथ स्थानीय स्पोर्टस कालेज और डायरेक्टर लैड्ड रिकार्ड के कार्यालय में स्थापित किये जा रहे इन केन्द्रों का जायज़ा लिया। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से मतदान के दौरान इन केन्द्रों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये जाएंगे। साथ ही उन्होने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों अनुसार इन केन्द्रों को स्थापित किया जायेगा।

लोक सभा मतदान को निर्विघ्न,निष्पक्ष और सुचारू ढंग से पूर्ण करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए डिप्टी कमिशनर ने इन केन्द्रों से सम्बंन्धित आधिकारियों को ज़रूरी निर्देश भी दिए। जिला प्रशासन इन मतदान को अमन सुरक्षा के साथ पूर्ण करने में कोई भी कमी शेष नहीं रहने दी जायेगी। जिला प्रशासन यह विश्वसनीय बनाऐगा कि हर व्यक्ति अपने वोट के अधिकार को बिना किसी डर के निष्पक्ष ढंग से प्रयोग कर सके। जिला प्रशासन राजनैतिक पार्टियों, उम्मीदवारों और उन के नुमायंदों के साथ हर स्टेज पर विचार विमर्श करके यह विश्वसनीय बनाऐगा कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह से जवाब देह और निष्पक्ष ढंग से पूर्ण किया जा सके। इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त मु2य प्रशासक जे.डी.ए. विशेष सारंगल, उप मंडल मैजिस्टरेय परमवीर सिंह, अमित कुमार पंचाल, वरिन्दरपाल सिंह बाजवा और संजीव शर्मा भी उपस्थित थे। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar