(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एच ऍम वी के सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फंडामेंटल ऑफ न्यू रिसर्च मेथड्स पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | चन्नी के पिछले दुष्कर्म लोकसभा चुनाव में कर रहे हैं उनका पीछा: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका |

डीएवी कॉलेज, जालंधर में मची 'आईटी फेस्ट 2019' की धूम






रॉक बैंड की धुनों पर झूमा पूरा ऑडिटोरियम

आईटी फेस्ट में मनोरंजन के साथ करवाया गया कई प्रतियोगिताओं का आयोजन

जालन्धर (JJS) मोहित:- डीएवी ऑडिटोरियम में आईटी फोरम द्वारा "आईटी फेस्ट 2019" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डॉ राजेश ग्रोवर (डायरेक्टर, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी), जबकि रितेश कुमार पाठक गेस्ट ऑफ ऑनर वैज्ञानिक (वैज्ञानिक पुष्पा गुजराल साइंस सिटी) एवम श्री अरुण अरोड़ा (एसोसिएट आर्किटेक्चर, मिंत्रा डिज़ाइनर प्राइवेट लिमिटेड) गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल डॉ एस के अरोड़ा, कंप्यूटर साइन्स डिपार्टमेंट के मुखी और आईटी फोरम के प्रेसिडेंट प्रो निश्चय बहल और फेस्ट के मुख्य अतिथि डॉ राजेश ग्रोवर, गेस्ट ऑफ ऑनर रितेश कुमार पाठक एवम अरुण अरोड़ा, वाईस प्रिंसिपल प्रो वी.के. सरीन और वाइस प्रिन्सिपल प्रो. अरुण मेहरा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। जिसके उपरांत मुख्य अतिथि एवम गेस्ट ऑफ ऑनर का स्वागत फूलो का गुलदस्ता भेंट कर के किया गया। जिसके बाद डीएवी गान गाया गया। विभाग के मुखी डा. निश्चय बहल ने विभाग की गतिविधियों के बारे जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

प्रिन्सिपल डॉ एस.के. अरोड़ा, वाईस प्रिंसिपल प्रो वी.के. सरीन और वाइस प्रिन्सिपल प्रो. अरुण मेहरा नें डॉ राजेश ग्रोवर, श्री अरुण अरोड़ा एवम श्री रितेश कुमार पाठक को कॉलेज का स्मृतिचिन्ह भेंट किया और कॉलेज आने पर उनका स्वागत और धन्यवाद दिया। प्रिंसिपल डा. एस. के. अरोड़ा ने इस मौके पर कंप्यूटर विभाग को इस फेस्ट के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर विभाग ने मनोरंजन के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। इससे विद्यार्थियों का बौद्धिक के साथ मनोवैज्ञानिक विकास भी होता है। इसलिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए, जिसमें विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

डॉ. राजेश ग्रोवर ने इस मौके पर कहा "मुझे कॉलेज में आकर बहुत ख़ुशी हो रही है , तथा इन नौजवानो के बीच आकर मैं युवा और हर्षित महसूस कर रहा हूँ। ऐसे कर्यक्रम न सिर्फ हमें तरोताज़ा करते हैं, बल्कि हमारे अंदर हमारे देश और कल्चर के प्रति प्यार उजागर करते हैं। ऐसे कर्यक्रम, समाज की कुरीतियों को ख़त्म करने का संदेश भी देते हैं ताकि आने वाली जनरेशन इन कुरीतियों का शिकार न हो। आगे डॉ ग्रोवर नें विद्यार्थियों को हमेशा खुश रहने के लिए प्रोहत्साहित भी किया और कहा आप सब के मुस्काने देखकर मेरी रूह झूम उठी तथा मेरी राय है की आप हमेशा अपनी यह मुस्कान बनाये रखे और हर हालात में मुस्कुराना सीखे।" कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष एवम आइटी फोरम के प्रेसिडेंट डा. निश्चय बहल ने बताया कि हर साल होने वाले इस फेस्ट को कंप्यूटर साइन्स के स्टूडेंट्स के लिये ख़ासतौर पर आयोजित किया जाता है, जिसके द्वारा स्टूडेंट्स की प्रतिभाओ का आंकलन उनकी बुद्धि, रचनात्मकता, कलात्मकता, सामान्य ज्ञान क्षमताओ पर किया जाता ह़ै।

इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गैवी द्वारा गाये मैशप से हुई जिसके साथ पूरी ऑडिटोरियम झूम उठा। फिर साहिल एवम ग्रुप ने बेहतरीन भंगड़ा प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने बेहतरीन कलाकारियों की एक लड़ी लगा दी। जिसमें निकिता एवम सिमर ने कोरियोग्राफी, जितेंद्र ने वेस्टर्न डांस, अभिजीत भंडारी ने बॉलीवुड गीत पेश किया। दीपिका एवम ग्रुप न अपने नृत्य के माध्यम से 'पंजाबी विरसा' पेश किया। रितेश ने अपनी बेहतरीन सिंगिग से बॉलीवुड के पुराने नग्मों को पेश किया। प्रदीप एवम ग्रुप ने 'बाबा यूनिवर्स' स्किट के माध्यम से पूरे ऑडिटोरियम को हंसाया। निकिता द्वारा वेस्टर्न डांस, आशीष ने पंजाबी लोक गीत गाया, सत्यजीत एवम ग्रुप ने 'कसूती डिग्री' पर कोरियोग्राफी पेश की।

साहिल ने सूफी डांस प्रस्तुत किया, सरबजोत और ग्रुप ने भंगड़ा, अभी गिल ने बॉलीवुड मैशप, प्रियंका ने भरतनाट्यम में फ्यूज़न का तड़का लगाया। जितेंद्र एवम ग्रुप द्वारा हॉरर माइम, सुदीपा और दीपाली ने कोरियोग्राफी पेश की। खुशप्रीत कौर ने कत्थक और प्रियंका ने पंजाबी गीत प्रस्तुत किया। विभाग की छात्राओं द्वारा गिद्दा पेश किया, जिसने सभी को झूमा दिया। गैवी द्वारा अपने रॉक बैंड के साथ मिलकर अपने गीतों की प्रस्तुति दी। जिससे ऑडिटोरियम का माहौल रोकिंग हो गया। गैवी द्वारा "इन्तहां हो गई..., सात समंदर पार...., जिस्म है तो क्या... दमादम मस्त कलंदर...., आदि" गीतों द्वारा पूरे ऑडिटोरियम को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में आये सभी मेहमानों का और प्रतिभागियों का विभाग के अध्यक्ष एवम आईटी फोरम के प्रेसिडेंट डा. निश्चय बहल ने धन्यवाद किया। इस दौरान कंप्यूटर विभाग से प्रो. मोनिका चोपड़ा, डा. राजीव पूरी, प्रो. नितिन भाटिया, प्रो. विशाल शर्मा, प्रो. अमित शर्मा, डा. कंवलजीत कौर, प्रो. लेखा जिंदल, डा. ललिल गोयल एवम कंप्यूटर विभाग का सारा स्टाफ एवम विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

नतीजे: 1. भंगड़ा :- प्रथम- दीपिका एवम ग्रुप, द्वितीय- सरबजोत एवम ग्रुप

2. सोलो सांग:- प्रथम- अभिजीत भंडारी एवं ग्रुप, द्वितीय- आशीष

3. सोलो डांस:- प्रथम- खुशप्रीत, द्वितीय- साहिल, सांत्वना पुरस्कार - निकिता

4. अन्य सांत्वना पुरस्कार:- 1. गैवी फ्यूज़न,2. हॉरर माइम - जतिंदर एवम ग्रुप, 3. कोरियोग्राफी - सरबजीत एवम ग्रुप

ब्रेन स्पॉट ( प्रोग्राम इन सी/सी प्लस प्लस):- प्रथम : गुरप्रीत सिंह, द्वितीय: मोहित शर्मा, सराहना: मिंटू कुमार

गैजेट रिव्यू कॉम्पटिशन :-प्रथम: रमनदीप, निखिल ग्रोवर, द्वितीय: मिंटू कुमार, साहिल दुआ, सराहना: नवदीप, महेश
सहभागिता: अमनदीप कौर

ग्रुप डिस्कशन : प्रथम: किरनजीत कौर, द्वितीय : मिंटू कुमार, तीसरा: शिवम् कुमार पांडेय

आइ टी कविज़:-प्रथम : गुरप्रीत सिंह,रक्षित ठाकुर,हर्षदीप कौर, द्वितीय ; मोहित शर्मा,जतिंदर कुमार, साहिल, तीसरा: राहुल, दीपाली, मनवीर

वेब डिजाइनिंग :- प्रथम: जसकिरत सिंह, शुभम, द्वितीय: नीतीश कुमार , तीसरा: मोहित शर्मा

ई- वेस्ट कॉम्पिटिशन:- प्रथम : महेश पांडेय, नवदीप सिंह, द्वितीय: नमिता, अर्पना, तीसरा: नवनीत, अमनप्रीत कौर

रंगोली मेकिंग :- पहला स्थान, 1.गुरप्रीत सिंह, 2. अभिनव, 3. हरनुर कौर, 4.खुशप्रीत

दूसरा स्थान:1.अभिजीत, 2.किरण, 3. लक्ष्मी

तीसरा स्थान:- 1.नम्रता ठाकुर, 2.हरसिमरन कौर, 3.नीतीश,4.अंकुश,5.लक्ष्मी साहनी, 6.अवंतिका

ई-कोल्लेज मेकिंग :-पहला:- रिषभ कुमार, गुरप्रीत सिंह, दूसरा:-नवदीप,महेश, तीसरा:- अंकित, 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar