(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

इनोसेंट हार्ट्स कालेज आफ एजुकेशन में ‘जेंडर असमानता : विवाह के मुद्दे’ पर पैनल चर्चा का आयोजन






जालन्धर (JJS) अजय छाबड़ा:- इनोसेंट हार्ट्स कालेज आफ एजुकेशन में जेंडर असमानता : विवाह के मुद्दे के विषय पर पैनल चर्चा आयोजत की गई। सैक्रेड हार्ट कालेज ऑफ एजुकेशन बरनाला के प्रिंसीपल डा. तीर्थ सिंह एक समन्वयक और रिसोर्स पर्सन थे। पैनल की सदस्य हरजाप कौर, स्वाति वर्मा, चांदनी, सपनदीप कौर थीं। पैनल चर्चा का आयोजन लड़कियों को उनके जीवन साथी के साथ बेहतर समायोजन के लिए तैयार करने के उद्देश्य से किया गया था। चर्चा में प्रमख मुद्दों पर विचार किया गया- विवाह अनिवार्य है या नहीं। कैसे लड़कियों को शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। लड़कियों के लिए एक महत्वपूर्ण तनाव के रूप में समाज और परिवार की भूमिका पर भी चर्चा की गई। लव मैरिज या अरेंज मैरिज और उसकी असफलता और सफलता चर्चा से कुछ निष्कर्ष निकाले गए - पीडि़त को सामाजिक मदद लेनी चाहिए, लड़कियों को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाया जाना चाहिए, प्री-मैरिटल (शारीरिक) संबंध पैनल द्वारा बहुत हतोत्साहित किया गया। महिलाओं को जीवन कौशल में सक्षम होने की आवश्यकता है, महिलाओं को अत्याधिक आशावादी होने की आवश्यकता है, समाज को शादी के लिए लड़कियों/महिलाओं पर दबाव डालने की आवश्यकता नहीं है। माता-पिता को शादी के बारे में अपनी बालिका के भविष्य को समझने और उसका समर्थन करने की आवश्यकता है। प्रिंसीपल डा. अरजिंदर सिंह ने रिसोर्स पर्सन को अपना बहुमूल्य समय निकालने और ज्ञान को साझा करने के लिए धन्यवाद किया। कालेज में इस तरह की सरगर्मियों को काारी रखने के लिए वचनबद्ध भी हुए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar