(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

एनआईटी जालंधर ने विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | डिप्स स्कूल बेगोवाल में शूटिंग रेंज का उद्घाटन | इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन |

के.एम.वी. में कौशल केंद्र की सफलता के मद्देनजर सैलीबे्रटिंग द स्किल्ड यूथ मैगा इवैंट का आयोजन






के.एम.वी. में चलाए जा रहे हैं 3 एम.वाक. तथा 7 बी.वाक. कोर्सिस

जालन्धर (JJS) अजय छाबड़ा:- कन्या महाविद्यालय, आटोनामस कालेज, जालंधर, में सैलीब्रेटिंग द स्किल्ड यूथ मैगा इवैंट का आयोजन किया गया। विद्यालय को प्राप्त डी.डी.यू. कौशल केंद्र की सफलता को मनाते हुए इस आयोजन में वरिंदर कुमार शर्मा, डिप्टी कमिश्नर, जालंधर ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। चंद्र मोहन, प्रधान, आर्य शिक्षा मंडल ने इस प्रोग्राम की प्रधानगी की तथा डा. श्रुति शुक्ला, डिप्टी डायरैक्टर, एससीईआरटी, पंजाब विशेष तौर पर इस आयोजन में हाकिार हुए। ज्योति प्रज्जवलन के साथ शुरु हुए इस प्रोग्राम में आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि साल 2015 में के.एम.वी. गुरु नानक देव यूनीवर्सिटी, अमृतसर के अंतर्गत पहला ऐसा कालेज बना जिसको मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा डी.डी.यू. कौशल केंद्र प्रदान किया गया। स्किल डिवैल्पमैंट तथा समय की मांग के अनुसार शिक्षा प्रदान करने के मकसद से इस केंद्र के अंतर्गत चलाए गए 6 बी.वाक. कोर्स टैक्सटाईल डिकााईन एंड अपैरल टैक्नोलोजी, मैनेजमैंट एंड सैक्रीटेरिल प्रैक्टिसिस, रिटेल मैनेजमैंट, एनीमेशन, फोटोग्राफी एंड जर्नलिज्मतथा न्यूट्रीशियन एक्साईज एंड हैल्थ के सफलतापूर्वक प्रवाह के कारण ही एक बार फिर वर्ष 2018 में 3 नए एम.वाक. कोर्स एनीमेशन एंड वी.एफ.एक्स,टैक्सटाईल डिकााईन एंड अपैरल टैक्नोलौजी और रिटेल मैनेजमैंट के साथ-साथ एक और नया बी.वाक. कोर्स ब्यूटी एंड वैलनैस के.एम.वी. को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि के.एम.वी. के प्रसिद्ध विभिन्न 33 कंपनियों के साथ हुए एम.ओ.यू. के आधार पर 43० से अधिक छात्राएं वालमार्ट, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, एचडीएफसी बैंक, वीआईपी मोशन पिक्सर्च, आईट्रानिक सोल्यूशनस, पैंटालूनस आदि कंपनियों में प्लेसमैंट हासिल कर चुकी है। 

अपने संबोधन में डा. श्रुति शुक्ला ने कन्या महाविद्यालय के कौशल केंद्र द्वारा छात्राओं को सशक्त तथा हुनरमंद बनाने के लिए मुबारकबाद देते हुए भारत सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने तथा हरेक नागरिक तक शिक्षा का अधिकार पहुंचाने के लिए किए जा रहे विभिन्न कामों के बारे में भी चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को स्किल एजुकेशन हासिल करने के साथ-साथ अपने जीवन मुल्यों के साथ जुड़े रहकर अपने मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। श्री चंद्र मोहन जी ने इस अवसर पर छात्राओं से संबोधित होते हुए के.एम.वी. के प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के मार्गदर्शन के अंतर्गत कौशल केंद्र की डायरैक्टर डा.गोपी शर्मा व समूह स्टाफ सदस्यों द्वारा छात्राओं को दिए जा रहे उचित मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंसान का हुनर हमेशा उसके साथ रहने वाला है और के.एम.वी. एक राष्ट्रीय संस्थान होने के नाते छात्राओं को उनके हुनर से पहचान करवा कर उन्हें सफल उद्यमी बनाने में अपना दायित्व सफलतापूर्वक निभा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर बी.वाक. की छात्राओं को सैक्टर स्किल काऊंसिलज, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए सैर्टिफिकेटस का भी वितरण किया गया। विद्यालय के गांधीयन स्टडीका सैंटर द्वारा निशुल्क शिक्षा हासिल कर सफल उद्यमी बनी महिलाओं व लड़कियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्या ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस प्रोग्राम के सफल आयोजन तथा कौशल केंद्र को सफलता के नए आयामों तक लेकर जाने के लिए डा. गोपी शर्मा, डायरैक्टर कौशल केंद्र तथा उनकी टीम की सराहना की। इस अवसर पर विकास पराशर, वी.आई.पी. मोशन पिक्सर्च, जसविंदर पाल चन्ना, प्रीतम फिल्म प्रोडक्शन,अनुराग चड्डा, यूनिवर्सल स्पोर्टस इंडस्ट्री, पुनीत अरोड़ा, फैशन डिजईनर, अमित शर्मा, दैनिक जागरण, विकास सचदेवा, अजीत आदि के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण इंडस्ट्री पार्टनस के रुप में उपस्थित रहे। विभिन्न गोरमिंट एडिड स्कूलों से आए हुए प्रिंसीपल साहिबानों तथा प्रतिनिधियों ने इस प्रोग्राम की शोभा बढ़ाई।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar