(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

फालुन दाफा–जीवन में स्वास्थ्य और सामंजस्य का मार्ग






(बेंगलुरु) (JJS) मोहित:- आज के तेज रफ़्तार जीवन में हम सभी एक रोग मुक्त शरीर और चिंता और तनाव से मुक्त मन की इच्छा रखते हैं। किन्तु जितना हम इस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करते हैं, उतना ही यह दूर जान पड़ता है। ऐसा लगता है कि परिवार की समस्याओं, नौकरी के दबाव, अंतर-व्यक्तिगत संघर्ष और हमारे करीबी और प्रिय लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कोई अंत नहीं है। आज के जीवन की समस्याओं के लिए क्या हमारे पास कोई हल है?

दुनिया भर के लाखों लोगों ने फालुन दाफा (जो फालुन गोंग के नाम से भी जाना जाता है) के प्राचीन ध्यान अभ्यास में अपने जवाब पाये हैं। फालुन दाफा में सौम्य और प्रभावी व्यायाम सिखाये जाते हैं। ये व्यायाम व्यक्ति की शक्ति नाड़ियों को खोलने, शरीर को शुद्ध करने, तनाव से राहत और आंतरिक शांति प्रदान करने में सहायता करते हैं। व्यायाम सरल, प्रभावीऔर सभी आयु के लोगों के लिए उपयुक्त हैं। फालुन दाफा मन और शरीर दोनों का अभ्यास है। व्यायाम जो व्यक्ति के शरीर की शक्तिका रूपांतरण करतेहैं उनके आलावा, यह अभ्यास रोज़ मर्रा के जीवन में ‘सच्चाई, करुणा और सहनशीलता के मूलभूत नियमों का पालन करके व्यक्ति के नैतिक चरित्र को ऊपर उठाना भी सिखाता है। हमारे मन की स्थिति सीधे हमारे शरीर को प्रभावित करती है। इसलिए मन की एक सकारात्मक और शुद्ध अवस्था अंततः एक स्वस्थ शरीर की ओर ले जाएगी। यह एक कारण है कि फालुन दाफा अभ्यास इतना प्रभावशाली सिद्ध हुआ है।

दुनिया भर के लाखों लोगों ने फालुन दाफा अभ्यास को अपने रोज़मर्रा के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है। सीधे शब्दों में कहें तो, वे स्वास्थ्य और सामंजस्य पूर्ण जीवन की दिशा में इसे अपने समय का एक योग्य और सुखद निवेश पाते हैं। इसे सीखने के लिए केवल एकखुले मन और उदार हृदय की आवश्यकता है। आप भी स्वयं इस अद्भुत अभ्यास के बारे में और अधिक सीख और जान सकते हैं। फालुन दाफा की शिक्षाओं का संकलन श्री ली होंगज़ी द्वारा लिखित निम्न पुस्तकों में उपलब्ध है:

  1. फालुनगोंग : इसमें फालुन दाफा के सिधान्तों की चर्चा और अभ्यास का वर्णन दिया गया है। व्यायाम कैसे करें यह उदाहरण द्वारा समझाया गया है।

  2. ज़ुआन फालुन : फालुन दाफा की मुख्य पुस्तक, जिसमें गुरु ली होंगज़ी के नौ व्याख्यानो का संग्रह है। ज़ुआन फालुन इस पद्धति के लिए एक आवश्यक मार्गदर्शक है।

 फालुन दाफा की पुस्तकें, व्यायाम निर्देश औरअभ्यास स्थलों कि जानकारी इसकी वेबसाइट www.falundafa.org और www.falundafaindia.org पर उपलब्ध है। फालुन दाफा सदैव नि:शुल्क सिखाया जाता है। पिछले 18 साल से फालुन दाफा अभ्यासीचीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अपराधों को उजागर करने और चीन में हो रहे दमन को समाप्त करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar