(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

डिप्स तनमयता से जि़ला प्रशासन के सहयोग के लिए वचनबद्ध






सामाजिक दायित्व पूरे समाज की जिम्मेदारी है- सी.ए.ओ रमनीक सिंह

जालन्धर (JJS) मोहित:- जहां एक ओर जि़ला प्रशासन जिले को सुचारू रूप से चलाने के लिए वचनबद्ध है, वहीं पूरे समाज का विशेष तौर पर शैक्षिक संस्थाओं का यह दायित्व बनता है कि समाज के प्रति अपना दायित्व निभाएं तथा जि़ला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। इसी जकाबे के साथ डिप्स श्रृंखला के पदाधिकारियों ने सी.ए.ओ रमनीक सिंह की अध्यक्षता में जालंधर जि़ले के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मुलाकात की तथा डिप्स चेन की ओर से हर संभव सहायता का आशवासन दिया।

डिप्स की सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा ने बताया कि डिप्स चेन समय-समय पर समाज को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। चाहे वह नारी सशक्तिकरण हो , चाहे ट्रैफिक व्यवस्था की बात हो , जरूरतमंदों को शिक्षा प्रदान करने का प्रयास हो या नुक्कड़ नाटकों द्वारा समाज को सही जीवन जीने की राह दिखाना हो । विभिन्न अवसरों पर डिप्स चेन द्वारा निष्ठावान एंवम कर्मठ पुलिस के जवानों की शौर्य कहानियों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि डिप्स में बच्चों को विशेष रूप से पुलिस की कार्य प्रणाली से अवगत करवाया जाता है तांकि उनके मन में अपनी पुलिस के प्रति सम्मान तथा आदर की भावना बढ़े एंवम वे भी इस क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित हों। इस सुअवसर पर सी.ए.ओ रमनीक सिंह तथा डिप्स के प्रतिनिधियों सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा, डायरैक्टर एस.एस. बेदी , प्रिंसीपल नीलू बावा , प्रिंसीपल शांति शर्मा, प्रिंसीपल जगबीर सिंह, प्रिंसीपल राजेन्द्र नैय्यर ने पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर को गुलदस्ता भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दी तथा डिप्स चेन के द्वारा सम्पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar