(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अन्तर्सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन






जालन्धर (JJS) मोहित:- आज मेयर वर्ल्ड स्कूल में कक्षा तीसरी से पाँचवी तक के छात्रों मेें अन्तर्सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य विषय था ‘वातावरणीय नियम परिवर्तित करने में सरकार का सहयोग कितना उचित विद्यार्थीयों ने पक्ष विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयर पर्सन नीरजा मेयर एवं प्रधानाचार्य सुमन राणा जी विशेष रूप से उपस्थित थे । इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को वातावरण के प्रति जागरुकता प्रदान करना था जिससे वह पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग देकर अपने देश को उज्जवल बनाकर एक प्रगतिशाील देश का निर्माण कर सके। 

आज देश के लिए प्रदूषण की समस्या एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है और इस के समाधान के लिए सरकार के साथ-साथ हम सब का सहयोग देना बहुत आवश्यक है ताकि प्रदूषित वातावरण से पैदा होने वाली हानिकार स्वास्थ्य संबंधी लाइलाज बीमारियों से बचा जा सके। इसलिए प्रदूषण के प्रति हमारा सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के प्रति जागरूक रहना हमारा कर्तव्य है। बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। हिस्सा लिया और वातावरण को अनुकुल बनाने की शपथली और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का प्रण किया ताकि वातावरण खुशहाल हो सके और चारों तरफ हरियाली के गीत सुनाई दे।

अंत में नतीजा घोषित किया गया। जिसमें वर्डसवर्थ सदन की वेदा जैन एवं अधा अरोड़ा को प्रथम घोषित किया गया। शेक्सपीयर सदन की दितिया शर्मा एवं अरुण शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ वक्ता चैरल जैन को घोषित किया गया। प्रधानाचार्य जी ने बच्चों की वातावरण के प्रति ज्ञान की सराहना की एवं भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित किए। विजयी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar