(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

डिप्स ढिलवां में दो दिवसीय खेल महोत्वस आयोजित






विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया विद्यार्थियों ने अपना खेल कौशल

जालन्धर (JJS) मोहित:- डिप्स ढिलवां में गत दिवस दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके प्रथम दिन में प्री-विंग से लेकर पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने तथा दूसरे दिन छटी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस खेल दिवस का नेतृत्व स्कूल के प्रिंसीपल शांति शर्मा ने किया। खेलों का आगाका मार्च पास के साथ किया गया। खेल प्रतियोगिता में नन्हें विद्यार्थियों के लिए बलून रेस, सैक रेस, लेमन रेस, हर्डल रेस, कैंडी रेस, थ्री लैग, आबस्टिकल रेस, रिले रेस, 50 मीटर, आदि आयोजित की गई। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा अपने खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर विद्यार्थियों के लिए र्शाट पुट, जैवलिन थ्रो, 100 मीटर, 200 मीटर 400 मीटर रिले, टग ऑफ वार, डिस्कस थ्रो, वालीबॉल आदि आयोजित की गई । जिसमें सभी विद्यार्थियों खेलों के प्रति अपने रूढान को व्यक्त करते हुए अपने खेल कौशल को सभी के सामने प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डिप्स चेन के सी.ए.ओ रमनीक सिंह तथा विशेष अतिथि के रूप में डिप्स चेन की सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा उपस्थित हुए। यह प्रतियोगिता डिप्स चेन के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह तथा एम.डी तरविंदर सिंह के दिशानिर्देशानुसार करवाई गई। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों हर्डल रेस में सिमररन जी कौर, ब्लून रेस में हरकीरत सिंह, लैमन रेस में सफरीन बानो, थ्री लैग रेस में सानिया तथा हरमन कौर, ऑबस्टिकल रेस में तानिश ने सैक रेस में पिंकी नेकैंडी रेस में दिलशेर न, 30 मीटर में मनजोत कौर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर विंग दौरान 400 मीटर रिले में हर्ष, बलराज, नवदीप तथा सतनाम ने , 200 मीटर में राकेश ने, शॉटपुट में गुरप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण का केन्द्र टॅग ऑफ वार रही। जो विद्यार्थियों तथा अध्यापकों के मध्य खेली गई तथा अध्यापकों ने जीत हासिल की। विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि , विशेष अतिथि तथा प्रिंसीपल द्वारा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar