(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

जी॰डी॰ गोयंका इंटरनेशनल स्कूल जालंधर के विद्यार्थियों ने मनाया-‘लोहड़ी-पर्व’






जालन्धर (JJS) अजय छाबड़ा:- भारत देश को शुरू से ही त्योहारों का देश कहा जाता है। हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति जितनी महान है उससे जुड़े पर्व भी उतने ही महान है। पूरा वर्ष देश भर में इन पर्वों की धूम मची रहती है।  दक्षिण भारत में अगर ओणम का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है तो उत्तर भारत में लोहड़ी का पर्व भी उतने ही हर्षोलास से मनाया जाता है।  है। इस त्योहार से जुड़ी कुछ खास मान्यताओं को अपने विद्यार्थियों के साथ सांझा करने के उद्देश्य सेआज जी॰डी॰ गोयंका इंटरनेशनल स्कूल जालंधर ने अपने प्रांगण में विद्यालय की प्रधानाचार्या मौसमी बैनर्जी की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन करवाया। इस समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए पंजाबी सभ्याचार से जुड़े लोक गीत व नृत्य आदि प्रस्तुत करते हुए सभी मेहमानो का चित्त प्रसन्न कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय में लोहड़ी जलाने की रस्म अदा की गई और विद्यार्थियों में मिठाइयाँ बाँटीं गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया और उन्हे इस पावन-पर्व की बधाई दी।  विद्यालय के चेयरमेन टी॰डी॰दुआ ने भी अपने संदेश में सब को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह पर्व हम सबके जीवन में बहुत सारी खुशियों का आगाज़ करेगा। 

 

 

 

 

 

 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar