(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

सूती बैग हाय प्लास्टिर बाय






जालन्धर (JJS) मोहित:- डिप्स सूरानुस्सी के विद्यार्थियों द्वारा नो यूज़ टू प्लास्टिक पर रैली निकाली। जिसमें प्रथम कक्षा से लेकर 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर लोगों को प्लास्टिक का विरोध करने के लिए अनुरोध किया। यह रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर अपने आसपास के क्षेत्र ईसा नगर, जनता कोलोनी, आनंद नगर, सूरत नगर, जिंदा रोड़ से होते हुए पुन: स्कूल में आकर समाप्त हुई। सूती बैग हाय प्लास्टिक बाय का नारा देते हुए विद्यार्थियों ने आने वाले राहगिरों को प्रेरित किया। रैली दौरान विद्यार्थियों ने जानवरों के परिधान पहन कर लोगों को जागरूक किया तथा नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने को कहा। नाटक में विद्यार्थियों ने बताया कि हमारे घरों से जो कूड़ा हम बाहर फैंकते हैं जानवर उन्हें अपना खाना समझ कर खा जाते हैं तथा उसमें मौजूद प्लास्टिक की थैलीयां भी वह साथ में ही निगल जाते हैं। जिस कारण उनकी मृत्यु हो सकती हैं। हमारी एक छोटी सी गलती उन बेजुबानों की जान पर हावी हो जाती हैं इस लिए हमें प्लास्टिक का बायकाट कर लेना चाहिए। यह रैली डिप्स चेन के चेयरमैन गुरबचन सिंह तथा सी.ए.ओ रमनीक सिंह के दिशानिर्देशनुसार स्कूल की प्रिंसीपल बेला कपूर के नेतृत्व में आयोजित करवाई गई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के बैग को इस्तेमाल न करने की शपथ ग्रहण करवाई तथा कपड़े के बैग के इस्तेमाल के लिए सबको प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ-साथ स्कूल के कुछ अध्यापक भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar