(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

मेयर वर्ल्ड के 2 छात्रों ने ISCA राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में 10 शीर्ष पदों में स्थान पाया






जालन्धर (JJS) अजय छाबड़ा:- भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC) द्वारा आयोजित इन्फोसिस ISCA राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में ग्रेड XI के देव व्रत चड्ढा द्वितीय स्थान पर रहे और दसवी के प्रथम जैन पूरे भारत में 10 वें स्थान पर रहे। 106 वें ISC सम्मेलन का उद्घाटन 3 जनवरी, 2019 को माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लवली प्रोफेशनल्स जालंधर में किया गया। देव व्रत को एक पट्टिका और एक प्रमाण पत्र एवं प्रथम जैन को, नोबल पुरस्कार विजेता प्रो.अवराम हर्शको और एफ. डंकन हाल्डेन द्वारा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। दोनों पुरस्कार विजेताओं को नोबेल पुरस्कार विजेताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के व्याख्यान में भाग लेने के लिए परिसर में रहने का अवसर मिला। अशोक मित्तल, कुलपति, एलपीयू द्वारा उनकी जबरदस्त उपलब्धि पर उन दोनों को बधाई दी गई।

वाइस चेयरपर्सन नीरजा मेयर और प्रिंसिपल सुमन राणा ने दोनों छात्रों को सम्मानित किया। वाइस चेयरपर्सन नीरजा मेयर ने अपने दृढ़ निश्चय और दृढ़ता के लिए छात्रों की सराहना की ।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar