(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

सेंट सोल्जर ने लॉ के छात्रों को दी 42000 की छात्रवृत्ति 






जालंधर (JJS) मोहित:- छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद करने के मंतव से सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा दी जाती मास्टर राजकँवर चोपड़ा 1 करोड़ छात्रवृत्ति के चलते सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बताया कि बी.ऐ एल.एल.बी सातवें सैमेस्टर की राजनदीप कौर, अंजू, हिमांगी शर्मा, हिमानी धवन, बी.ऐ एल.एल.बी पहले सैमेस्टर की मनदीप कौर, चिराग विजन, एल.एल.बी की हरदीप कौर, दीक्षा, ज्योति की पढाई के प्रति लग्न और कमज़ोर आर्थिक परिस्थिति को देखते हुए 42000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं देते हुए कहा कि सेंट सोल्जर हर उस छात्र के साथ है जो पढ़-लिख कर कुछ बनना चाहता है। लॉ कॉलेज डायरेक्टर डॉ.सुभाष शर्मा ने छात्रों को चेक प्रदान करते हुए मन लगाकर पढ़ने को कहा। छात्रों ने सेंट सोल्जर और मैनेजमेंट का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वह अच्छे अंक प्राप्त कर संस्था और अभिभावकों का नाम रौशन करेंगे।      

 
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar