(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में कराटे ट्रेनिंग कैंप लगाया






आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लड़कियों के लिए आवश्यक : संगीता चोपड़ा

जालंधर (JJS) मोहित:- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मिळïु बस्ती जलंधर में एक दिवसीय कराटे ट्रेनिंग कैंप लगाया गया। प्रिंसीपल श्वेता तिवाड़ी के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप के दौरान आठ वार ब्लैक बैल्ट चैम्पियन रह चुके हांशी एलेन सैली की ओर से छात्रों को खास कर लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। उन्होंने विद्यार्थियों को मुसीबत के समय खुद का कैसे बचाव करना है के बारे में डेमो के साथ ट्रेनिंग दी। इस अवसर पर छात्रों को संबोधन करते हुए ग्रुप की वाइस चेयरपरसन संगीता चोपड़ा ने कहा कि आज की भाग-दौड़ की जिंदगी में लड़कियों को काम के लिए बाहर निकलना पड़ता है। कई समाज विरोधी व्यक्ति उनके साथ लूट-पाट की घटनाओं को अंजाम दे देते हैैं या उनको शरीरक तौर पर भी नुकसान पहुंचा देते है। इनसे बचाव के लिए मार्शल आर्ट की ट्र्रेनिग उनके काम आ सकती है। इस लिए आत्मरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह ट्रेनिंग लड़कियों के अति आवश्यक हो जाती है। उन्होंने ने लड़कियों को मार्शल आर्ट सीखने के लिए प्रेरित किया। इस ट्रेनिंग कैंप को सफल बनाने में समूह स्कूल स्टाफ ने योगदान दिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar