(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

इनोसैंट हार्ट्स के बच्चों ने ‘रंगला पंजाब’ में देखी पंजाब की संस्कृति की झलक






जालंधर (JJS) मोहित:- इनोसैंट हार्ट्स ग्रीन माडल टाऊन के तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को आज ‘रंगला पंजाब’ ले जाया गया। बच्चों ने इस दौरान खूब मस्ती की तथा पंजाबी संस्कृति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। रंगला पंजाब में दोपहर के भोजन के अलावा बच्चों ने कठपुतली नृत्य, जादू का खेल देखा। इसके अतिरिक्त डी.जे.की धुन पर बच्चों ने खूब डांस किया। रंगला पंजाब में बच्चों को पंजाब की संस्कृति की झलक दिखाई गई। बच्चों ने अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए अपनी अध्यापिकाओं से बहुत प्रश्न भी किए जिनके जवाब मिलने पर वे प्रसन्न नज़र आए। इनोसैंट हार्ट्स के चारों स्कूलों के बच्चों को अलग-अलग दिन पर रंगला पंजाब का दौरा करवाया जाएगा। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने बताया कि बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में भरपूर जानकारी मिल सके व मनोरंजन के साथ उनका ज्ञान भी बढ़े, इसी लिए इस प्रकार के दौरे आयोजित किए जाते हैं। बच्चे बहुत उत्साहित थे उन्होंने इस दौरे का भरपूर आनंद उठाया। इनोसैंट हार्ट्स की मैनेजमैंट बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों का आयोजन करती रहती है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar