(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

सेंट सोल्जर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित






हमेशा दे सचाई का साथ : जस्टिस जगदीप सिंह लोहान

जालंधर(JJS) मोहित:- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सी.बी.आई कोर्ट के जज जस्टिस जगदीप सिंह लोहान, उनकी पत्नी रजनी लोहान, ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल नीलम बहर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुयात ज्योति प्रज्वलित करते हुए सर्सवती वंदना के साथ की गई। इस अवसर पर अकादमिक, खेलों, अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नर्सरी से 12 तक के छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने क़व्वाली, कोरियोग्राफी, सोलो डांस, गिद्दा, भंगड़ा पेश कर समय बांधा। छात्रों की ओर से भरूण हत्या, अनेकता में एकता, दाज एक लाहनत, नशा एक समाजिक कोहड़, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण सरंक्षण और पानी की बचत इत्यादि विषयों पर आधारित नाटक पेश कर सभी को इन के विरूध आवाज बुलंद करने का संदेश दिया।

प्रिंसिपल नीलम बहर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए संस्था की उपलब्धियों से अवगत करवाया। जस्टिस जगदीप सिंह लोहान ने छात्रों को पूरी लग्न से काम करने और हमेशा सच का साथ देने का कहा। अनिल चोपड़ा ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं दी। राष्ट्रीय गान के साथ समरोह का समापन हुआ।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar