(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

डीएवी कॉलेज जालन्धर के पूर्व प्रोफेसर बने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त, कॉलेज में ख़ुशी का माहौल






"इस वर्ष डीएवी कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने खुद को बताया था डीएवी का अभिन्न हिस्सा"

"यह हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त हमारे परिवार के ही एक सदस्य हैं "- प्रिन्सिपल एस के अरोड़ा 

जालंधर(JJS) मोहित :- डीएवी कॉलेज के अंग्रेज़ी विभाग के पूर्व प्रोफेसर एवम पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा ने देश के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत की जगह ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नियुक्त किए गए अरोड़ा अब 2019 लोकसभा चुनाव का जिम्मा संभालेंगे।

ओपी रावत एक दिसंबर, 2018 को मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के पद से रिटायर हो गए। विधि मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया था कि राष्‍ट्रपति ने चुनाव आयोग में सबसे वरिष्‍ठ निर्वाचन आयुक्‍त सुनील अरोड़ा को मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के रूप में नियुक्‍त किया है। बतौर चुनाव आयुक्त अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को हुई थी। गौरतलब है कि सुनील अरोड़ा जी ने वर्ष 1975 से 1977 तक डीएवी कॉलेज में बतौर अंग्रेज़ी के प्रोफेसर अपनी सेवाएं दी थी। 1978 में वो आईएएस में चले गए थे।

इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ अरोड़ा नें कहा कि आईएएस अधिकारी के रूप में नियुक्त किए जाने पर श्री सुनील अरोड़ा को दूरभाष से मुबारकबाद और शुभकामनाएँ दी, डॉ अरोड़ा ने बधाई देते हुए कहा कि पूरा कॉलेज इस समय उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है, आगे प्रिन्सिपल अरोड़ा ने बताया, डी ए वी कॉलेज, जालंधर में अंग्रेज़ी विभाग में बतौर असिस्टेन्ट प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। यह हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त हमारे परिवार के ही एक सदस्य हैं। अपने नये पद का कार्यभार संभालने से पहले श्री सुनील अरोड़ा जी चुनाव आयुक्त थे जबकि उससे पहले सुनील अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने बतौर चुनाव आयुक्त  राजस्थान में प्रशासनिक सेवा के दौरान विभिन्न जिलों में तैनाती के अलावा केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण सचिव और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया। इसके अलावा अरोड़ा वित्त और कपड़ा मंत्रालय एवं योजना आयोग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह 1993 से 1998 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के सचिव और 2005 से 2008 तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रहे है। प्रिन्सिपल डॉ अरोड़ा ने कहा कि इस वर्ष के शुरू में हुए कॉलेज के पुरस्कार वितरण समारोह में श्री सुनील अरोड़ा जी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए थे।

कॉलेज मैनेजमेंट, प्रिन्सिपल, पूरे टीचिंग स्टाफ़ , नान टीचिंग स्टाफ़ और स्टूडेंट्स ने सुनील अरोड़ा को उनकी उपलब्धि पर लिखित संदेश में शुभकामनाएँ भेजी, मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के रूप में नामित होने कॉलेज को अपना संदेश देते हुए कहा , "मेरी सफलता में डीएवी का एक बड़ा योगदान है। मैं डीएवी कॉलेज में एक छात्र और सहायक प्रोफेसर भी रहा हूं। मुझे बहुत खुशी है और मुझे गर्व है कि मुझे इस प्रतिष्ठित संस्थान से अपनी शिक्षा मिली "

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar