(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

एच.एम.वी. में अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी.कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में नेशनल साइंस डे मनाया गया | सेंट सोल्जर ग्रुप हर उस छात्र के साथ जो कुछ बनना चाहता : चेयरमैन चोपड़ा | डीएवी कॉलेज जालंधर में सुलेख एवं सूक्ति लेखन प्रतियोगिता का आयोजन | के.एम.वी. कॉलेजीएट स्कूल की 10+1 की छात्राएं परीक्षा परिणामों में छाईं |

इनोसैंट हार्ट्स में विद्यार्थियों ने ली संविधान के सम्मान की शपथ






जालंधर (JJS)अजय :-  सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इनोसैंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड व रॉयल वल्र्ड में विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को अपने संविधान का सम्मान करने की शपथ दिलाई गई। बच्चों को देश के संविधान की जानकारी देते हुए बताया गया कि देश का संविधान कब बना, कब लागू हुआ, संविधान निर्माण में किसका योगदान रहा। इसके अतिरिक्त इससे संबंधित विद्यार्थियों से अनेक गतिविधियां जैसे अनुच्छेद लेखन, पेपर रीडिंग, कोलाज मेकिंग आदि करवाई गई। विद्यार्थियों को संविधान से जुड़ी रोचक बातों के बारे में बताया गया। अनुच्छेद लेखन में विद्यार्थियों ने बहुत ही महत्वपूर्ण बातें लिखी कि वे देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे, अच्छे कार्य करेंगे। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने बच्चों को संविधान की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar