(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

सीटी ग्रुप के विद्यार्थियों शहीदों के परिजनों को घर जाकर किया सम्मानित






स्वतंत्रता दिवस पर सीटी ग्रुप ऑफ इंस्ट्यूशन्स में आयोजित किया समारोह-

प्रयास स्कूल के विद्यार्थियों के साथ भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जालंधर : सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में विद्यार्थियों ने देश के लिए जान निछावर करने वाले शहीदों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। सीटी ग्रुप के विद्यार्थियों ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज सेना के जवानों की वहज से ही निडर होकर जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपनी जान तक निछावर कर दी है। उनकी इस कुर्बानी को सीटी ग्रुप सलाम करता है। इसी तरह सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन का आयोजन किया गया। सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की तरफ से प्रयास स्कूल में कार्यक्रम करवाया गया। यहां विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ देश भक्ति के गीत गाए। इसी तरह सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के मक्सूदा कैंपस में आजादी के रंग सीटी के संग का आयोजन किया गया। इसमें आजादी विषय पर डिबेट, प्रेजेंटेशन और 1िवज प्रतियोगिता करवाई गई। यहां विद्यार्थियों ने देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित भी की। सीटी पब्लिक स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थी सैनिकों, रानी लक्ष्मी बाई और शहीद भगत सिंह की वेशभूषा में शामिल हुए। यहां विद्यार्थियों ने देश भ1ित के गीत और कविताएं गाई। सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर  मनबीर सिंह ने कहा कि देश के जान तक निछावर करने वाले शहीदों को कभी भी भूलाया नहीं जा सकता। सीटी ग्रुप के विद्यार्थियों का उनके घर जाकर सम्मानित करना एक अच्छा काम है। उन्होंने कहा कि सीटी ग्रुप शहीदों के बच्चों को सौ फीसदी स्कालरशिप भी दे रहा है, ताकि वह शिक्षा से वांचित न रह जाए। सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar