(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

सेंट सोल्जर में इंटर स्कूल मीट 'इंपल्स 18' का आयोजन किया गया






जालंधर (JJS)विनोद: - सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज द्वारा इंटर स्कूल मीट "इंपल्स 18" का आयोजन किया गया जिसमें जिला एजुकेशन अफसर रामपाल, पंजाबी सिंगर दविंदर दयालपुरी, असिस्टेंट डायरेक्टर युथ वेलफेयर डिपार्टमेंट गुरदासपुर पी.सी.एस रवि कुमार, असिस्टेंट डायरेक्टर युथ वेलफेयर डिपार्टमेंट जालंधर गुरकिरण सिंह, सरबत दा भला ट्रस्ट से संत जागीर सिंह, रेडियो सिटी की प्रोग्रामिंग हेड सीमा सोनी, आर.जे दीप, चेयरमैन अनिल चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा, प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह द्वारा किया गया।

इंटर स्कूल मीट में रंगोली, पोस्टर मेकिंग, पोएम रेसिटेशन, क्विज, कोरियोग्राफी, फोक सांग, डेक्लेमेशन आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें 25 से अधिक स्कूलों एफ.सी.एस आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल नवाशहर, सेठ हुकम चाँद स्कूल, जी.डी गोइन्का स्कूल, फ्लोरेंट पब्लिक स्कूल, बी.बी.एन पब्लिक स्कूल, माता गुजरी खालसा कॉलेज, सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल, लाला जगत नारायण, सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ स्कूल्ज के 350 के करीब छात्रों ने भाग लिया।इस अवसर पर पंजाब गायक दविंदर दयालपुरी और सोनी बतरा ने अपने गीतों और नितांत कौशिक ने सब का मनोरंजन किया। इन इवेंट्स की जजमेंट के लिए किरपाल सिंह (प्रसिद्ध म्यूजिक कलाकार), जस्सी कोचर, शाईना कोचर (इवेंट मैनेजर), एकवीर कौर द्वारा की गई। इस अवसर पर फोक सांग में फ्लोरेट पब्लिक स्कूल ने पहला, सेठ हुकम ने दूसरा, लाला जगत नारायण स्कूल ने तीसरा, डिबेट में सेठ हुकम चाँद एस.डी स्कूल ने पहला, सेंट फ्रांसिस स्कूल ने दूसरा स्थान, लाला जगत नारायण स्कूल  ने तीसरा स्थान, पोस्टर मेकिंग में लाला जगत नारायण डी.ऐ.वी ने पहला स्थान, फ्लोरेट पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान, सेठ हुकम चाँद ने तीसरा, रंगोली में लाला जगत नारायण डी.ऐ.वी ने पहला स्थान, एफ.सी.एस आदर्श स्कूल ने दूसरा स्थान, दर्शन अकैडमी ने तीसरा, कोरियोग्राफी में सरकारी स्कूल बटाला ने पहला स्थान, बी.बी.एन ने दूसरा, लाला जगत नारायण डी.ऐ.वी ने तीसरा, क्विज में आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल ने पहला, दर्शन अकैडमी, सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल ने दूसरा, ग्रुप सांग में सेठ हुकम चाँद सी.डी पब्लिक स्कूल ने पहला, लाला जगत नारायण स्कूल ने दूसरा, जे.यू.एस.एस इंटरनैशनल स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आए हुए मुख्य अतिथियों द्वारा विजयी रहे सभी छात्रों को सन्मान चिन्ह और प्रमाण पत्र के साथ सन्मानित किया गया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar