(Date : 16/April/2424)

(Date : 16/April/2424)

ਸਵੀਪ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਦੀ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਵੋਟਰ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन में एलुमनी मीट 2024 का आयोजन | आई.के.जी पी.टी.यू में इंडियन नॉलेज सिस्टम विषय पर विशेष लेक्चर सत्र आयोजित | मतदान के दिन युवा मतदाताओं को चुने हुए होटलों/रेस्तरां में खाने पर मिलेगी 25% की छूट | सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज जालंधर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |

लायंस क्लब जालंधर ने विश्व मधुमेह दिवस पर डीएवी कॉलेज में कराया सेमिनार






भारत बनता जा रहा मधुमेह की राजधानी: दिनेश शर्मा

मधुमेह ग्रस्त महिलाओं में गर्भपात का खतरा:- डॉ अक्षिता देसाई

जालंधर (JJS) साहिल:-  एशिया की सबसे बड़ी क्लब लायंस क्लब जालंधर द्वारा विश्व मधुमेह दिवस पर प्रधान दिनेश शर्मा की अगुवाई में डीएवी कॉलेज में सेमिनार करवाया गया जिसमें कीनोट स्पीकर के तौर पर डॉ अक्षिता देसाई डीएम, मुख्य अतिथि प्रिंसिपल डॉ एसके अरोड़ा, गेस्ट ऑफ ऑनर डॉक्टर सुरेश कुमार खुराना मुख्य रूप से उपस्थित हुए ।

मंच का संचालन सचिव लाइन डॉक्टर विपुल त्रिखा द्वारा किया गया।

प्रधान शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते कहा कि एक आम बीमारी है जिसमें पीड़ित आम ही नहीं खा सकता। 21वीं सदी की यह बीमारी भारत में इतनी तेजी से बढ़ रही है कि भारत की राजधानी बनता जा रहा है। डॉ अक्षिता देसाई ने अपने संबोधन में कहा मधुमेह ग्रस्त महिलाओं में गर्भपात का खतरा ज्यादा रहता है । इसके साथ ही उन्होंने इसके साथ शरीर पर इसके क्या दूर व्यवहार पढ़ सकते हैं इसके बारे में विस्तार से बताया और उन्होंने कहा कि इस को खुराक व एक्सरसाइज द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है। मुख्य अतिथि डॉ एसके अरोड़ा ने सभा में उपस्थित युवाओं को कहा शुगर के रोग के कारण शरीर में काफी ज्यादा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है । उन्होंने इससे बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

डॉ सुरेश खुराना ने लायंस क्लब जालंधर द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और लायंस क्लब द्वारा समाज में किए जा रहे कार्यों को सराहा। उन्होंने सरकार के साथ-साथ लायंस जैसे एनजीओ को भी अपना सहयोग देते रहना चाहिए जो कि समाज को नई ऊंचाइयों पर ले कर जाएगा। इस मौके पर 100 से ऊपर लोगों की शुगर चेक की गई और साथ में ग्लूकोमीटर बांटे गए। इसके साथ ही मीडिया कोऑर्डिनेटर साहिल अरोड़ा ने अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर खजांची टी.एन. आनंद, वाइस प्रधान राजेंद्र सिंह बहल, लायन हर्षवर्धन शर्मा, गोपाल किशन लुंबा, डीपीएस वधवा तथा लियो क्लब के मेंबर्स उपस्थित हुए।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar