(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

बायो टेक्नोलोजी विभाग द्वारा किया गया 'बायोटेक उत्सव-2018' का आयोजन






जालंधर (JJS) अजय:- डीएवी कॉलेज, जालंधर के बायोटेक्नोलोजी विभाग की तरफ से 'बायो टेक उत्सव' का आयोजन किया गया जिस में बायोटेक के छात्रों द्वारा हिस्सा लिया गया। जिसमें बहुत सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्सव का आगाज कॉलेज के प्रिंसिपल डा. एस. के. अरोड़ा एवम बायोटेक विभाग की अध्यक्षा डा. रेणुका मल्होत्रा द्वारा ज्योति प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रिंसिपल डा. एस. के. अरोड़ा ने साथ ही विदयार्थियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी जिसके उपरांत प्रदर्शनियां आयोजित की गईं। 

इस उत्सव में फोटोग्राफी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, पेपर प्रेजेंटेशन, रंगोली एवम स्टिल वर्किंग मॉडल्स जैसी प्रदर्शनियां थी। हर प्रतियोगिता का थीम बायोटेक से जुड़ा था। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए इस थीम को सार्थक सिद्ध किया। विद्यार्थियों द्वारा बायोटेक के विषयों को लेकर ही फोटोग्राफी, रंगोली, मॉडल्स, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट आदि पर अपनी कला पेश की। इस उत्सव में बायोटेक विभाग के 50 विद्यार्थियों द्वारा हिस्सा लिया गया। जिसमें अलग अलग तरह से विद्यार्थियों ने अपनी कला का बेहतरीन तरीके से प्रदर्शन किया। जिसमें स्मार्ट सिटी, विभिन्न बीमारियों के विषयों को उठाया गया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट को आधार बनाकर लैंप मेकिंग, शोकेस एवम अन्य बेहतरीन वस्तुओं का निर्माण किया गया जिससे बेकार वस्तुओं को पुनः उपयोग में लाया जा सके।

प्रतियोगिता के अंत में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस.के. अरोड़ा एवम विभाग की अध्यक्ष डा. रेणुका मल्होत्रा ने सभी विदयार्थियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. एस.के. अरोड़ा ने बायोटेक उत्सव की इस प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सुनहरे मौकों की तलाश हैं। उन्होंने कहा की ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की रचनात्मक शैली का और भी विकास होगा। इस मौके पर बायोटेक विभाग की मुखी डा. रेणुका मल्होत्रा ने इस प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भेंट की। उन्होंने कहा कि इन प्रदर्शनियों के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बायोटेक के विषयों को ही चुना गया, जिसमें उन्होंने बायोटेक के कई सूक्ष्म बिन्दुओं पर अपनी कला द्वारा प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि बच्चों में छिपी रचनात्मकता को एक दिशा देने के लिए भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहेगा। इस दौरान विभाग के अन्य प्रोफेसर डा. संजय शर्मा, प्रो. हरप्रीत कौर, डा. कनिका शर्मा, डा. दीक्षा शर्मा एवम लैब सहायक अजयपाल, शशिपाल भी उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar