(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

इनोसैंट हार्ट्स में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित






जालंधर (JJS) अजय छाबड़ा:-  इनोसैंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन माडल टाऊन, लोहारां व रायल वल्र्ड ब्रांच में दीवाली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। सभी ब्रांचों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बहुत उत्साह से भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों जैसे- नारी शक्तिकरण, बाल मज़दूरी, बेटियों की शिक्षा, धर्म का आधार प्रेम है न कि युद्ध, शराब के सेवन को ना, स्वच्छ भारत आदि को रंगोली में अपना आधार बनाया। विद्यार्थियों ने रंगों के मिश्रण के साथ सुंदर रंगोली बनाई। विद्यार्थियों की इस रचनात्मकता के लिए जजों सहित सभी ने उनकी प्रशंसा की। इस प्रतियोगिता में संजना, रिधम, ईशा, मुस्कान (जी.एम.टी.), गुंजन, पल्लवी, प्रबल, नव्या (लोहारां), गुंजन, सुनैना, शाइना, राधा, प्रभसिमरत (रायल वल्र्ड) प्रथम स्थान पर रहे। डायरैक्टर प्रिंसीपल आफ स्कूल्ज़ धीरज बनाती ने विद्यार्थियों की कलात्मक सोच के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को प्रदूषण रहित दीवाली मनाने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar