(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फंडामेंटल ऑफ न्यू रिसर्च मेथड्स पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | चन्नी के पिछले दुष्कर्म लोकसभा चुनाव में कर रहे हैं उनका पीछा: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित |

मेयर वर्ल्ड स्कूल में सूखे फूलों से सजावट अन्तर्सदनीय प्रतियोगिता का आयोजन






जालंधर (JJS) मोहित:- मेयर वर्ल्ड स्कूल में त्योहारों के उपलक्ष्य में अन्तर्सदनीय सूखे फूलों से सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चार सदन डिकन्स ,शेक्सपीयर, कीट्स व वर्डजवर्थ सदन के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चारों सदन के विद्यार्थियों ने अत्यन्त ही खूबसूरत ढंग से विभिन्न विषयों के आधार पर सूखे फूलों का प्रयोग करते हुये सजावट की। विषय क्रमश: इस प्रकार थे- सामाजिक स्तर पर इंटरनैट के कारण सफेद होता जीवन, साकारात्मक नकारात्मक विचारों की झलक, स्वतन्त्र आंतरिक विचार एंव शांति और महत्वकांक्षा। विद्यार्थियों ने फूलों के द्वारा इन विषयों का प्रदशन अत्यन्त आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया। सभी सदन के विद्यार्थियों के प्रयत्न सराहनीय थे।

इस उपलक्ष्य पर विद्यालय की उपाध्यक्षा नीरजा मेयर व प्रधानाचार्या सुमन राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। निर्णायक मण्डल में रूचिका वोहरा एवं रिधि जैन ने मुख्य भूमिका निभाई। विभिन्न प्रकार व आकार के सूखे फूलों व पत्तियों के प्रयोग से हुई, इस सजावट को देखकर सभी स्तब्ध रह गये। अंत में परिणाम घोषित किये गये जिसमें प्रथम स्थान वर्डजवर्थ सदन की रीत, सरिशा, हर्षिता व हरनूर ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान कीट्स सदन ने तथा तीसरा स्थान शेक्सपीयर तथा डिकन्स सदन ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्षा जी ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों के अन्र्तमन की भावनाओं को क्रियान्वित रूप देती हैं। विजेता सदन के विद्यार्थियों को इनाम देते हुए प्रधानाचार्या जी ने सभी उपस्थितजन व छात्रों को सम्बोन्धित करते हुये कहा कि भविष्य में सभी विद्यार्थियों को विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। यह उन सब के सर्वांगीण विकास में अत्यन्त सहायक है।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar