(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फंडामेंटल ऑफ न्यू रिसर्च मेथड्स पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | चन्नी के पिछले दुष्कर्म लोकसभा चुनाव में कर रहे हैं उनका पीछा: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित |

सीटी ग्रुप में विशेषज्ञों ने सालिड वेस्ट के प्रबंधन पर की चर्चा






जालंधर (JJS) अजय छाबड़ा:- सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स व द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) लुधियाना लोकल चैप्टर के सहयोग से सालिड वेस्ट के प्रबंधन पर सेमिनार आयोजित करवाया गया। इस अवसर पर सीटी ग्रुप आर्किटैक्चर विभाग की एचओडी एआर श्रुति, द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के होनोरेरी सेक्रेटरी इंजी. गुरप्रीत सिंह वालिया एवं द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) पूर्व होनोरेरी सेक्रेटरी डॉ. अरविंद ढींगरा आदि स्टाफ मेंबर मौजूद थे। सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी मुख्य मेहमान के रुप में उपस्थित थे। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) लुधियाना लोकल सेंटर के एसएम चेयरमैन ब्रिगे. मसतिंदर सिंह ने कहा कि सॉलिड वेस्ट के लिए हमें कढ़े प्रबंध करने होगे, जिस से हमारा शहर स्वच्छ बन सकें। उन्होंने कहा कि हमें प्रशासन, अर्थवयवस्था एवं सामाजिक समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के पूर्व कॉसिल सदस्य इंजी. बलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 1920 में द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) रायल चार्टर में शामिल हुई थी।

जीएनडीईसी लुधियाना से एपी डॉ. पुनितपाल सिंह चीमा ने कहा कि विश्वभर में सॉलिड वेस्ट की समस्या बढ़ती जा रही हैं इस की रोकथाम के लिए हमें ठोस कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर विशेषज्ञ आर्किटैक्ट अरपन ने संबोधित करते हुए सॉलिड वेस्ट पर आपने विचार विमर्श किए। आर्किटैक्ट परमिंदर ने कहा कि प्राकतिृक संसाधन का इस्तेमाल कर इमारतों का निर्माण करना विश्व को सुंदर बनाता हैं। सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने आए विशेषज्ञों का स्वागत किया और बहुमूल्य विचार सांझे करने के लिए धन्यवाद किया।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar