(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ ने विद्यार्थी संघर्ष मोर्चा के सहयोग से एक घोषणा पत्र और निबंध लेखन प्रतियोगिता | संस्कृति केएमवी स्कूल ने जेईई (मुख्य) 2024 में अभूतपूर्व सफलता हासिल की | डीएवी कॉलेज जालंधर के ईको क्लब ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम ईएमसीओ का आयोजन किया | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विदाई समारोह शुभशीष 2024 का आयोजन किया गया | एच ऍम वी के सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

डिप्स यू.ई.में कूल डे मनाया






जालंधर : आईसक्रीम हर बच्चे की पहली पसंद होती है अगर उसमें कुछ मस्ती के रंग बिखेर दिए जाए तो बच्चों को खाने में और भी मजा आता है। नन्हें मुन्नों को गर्मी से राहत दिलाने तथा दिमाग को स्ट्रैस से दूर रखने के उदेश्य को मुख्य रखते हुए से डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट में कूल डे पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें मुन्हों के लिए स्कूल गार्डन को विभिन्न प्रकार के आईसक्रीम चार्ट का प्रयोग करते हुए सजाया गया। इस दिन को मनाते हुए विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से आइसक्रीम पार्लर सजाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने चाकलेट, स्ट्राबेरी, वनीला, बट्रस्काच आदि को खा कर इस दिन का आनंद लिया। इस पार्टी में रंग भरने के लिए टाईनी टाट्स ने विभिन्न गीतों पर डांस कर अपनी नट्खट अकाओं के साथ सबका मन मोह लिया। इस दौरान स्कूल के प्री-विंग के अध्यापकों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर आईसक्रीम खाई तथा कूल डे मनाया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल नीलू बावा ने सभी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्कूल के प्रति रोचकता को बनाए रखते है तथा विद्यार्थियों व अध्यापकों में तालमेल बना रहता है। 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar