(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर NMOPS की जम्मू में वार्ता सफल






जालंधर : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर NMOPS के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखजीत सिंह  के नेतृत्व में जम्मू और कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद्र जी से मुलाकात की गई।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने नई पेंशन व्यवस्था की खामियों को विस्तार पूर्वक बताया साथ ही कहा कि यह व्यवस्था कमर्चारियों के लिए दोषपूर्ण है जिसको तुरन्त बन्द कर देना चाहिए। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बात को बहुत गम्भीरता से लिया और सुखजीत सिंह को आश्वासन दिया कि इस मसले पर बहुत जल्द कांग्रेस पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं ने मीटिंग कराएंगे,जिसमें उन्होंने सभी दस्तावेज के साथ उपस्थित होने को कहा है।
इसके बाद जम्मू और कश्मीर के NMOPS टीम से भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बैठक की।वहां के प्रभारी इरशाद शेख ने कहा कि बहुत जल्द ही यहाँ के बड़े नेताओं से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मुलाकात की जायेगी ,ज्ञापन सौंपकर NPS की खामियों को बताया जाएगा।
इस मुलाकात में पंजाब से अमनदीप सिंह संगतराम , जम्मू से प्रवीण शर्मा,सुनेश कुमार,कृष्ण लाल,विनोद कुमार,मुकेश कुमार मौजूद रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar