(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

मेयर वर्ल्ड स्कूल में पर्यावरण विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन






जालंधर (JJS) मोहित:- मेयर वर्ल्ड स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव ही अग्रसर रहा है। स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी प्रशिक्षित किया जाता है। इसी श्रंख्ला के अंतर्गत कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों की अन्तर्सदनीय पर्यावरण विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चारों सदनों के चार-चार विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को पाँच खण्डों में विभाजित किया गया जो कि क्रमश: प्रश्नोत्तर, तसवीर देखने सम्बन्धित, बहुविकल्पी प्रश्न, वर्ग पहेली और रैपिड फायर पर आधारित थे।

प्रतियोगिता बहुत ही रोमांचकारी थी। सभी सदनों के बच्चों ने बहुत उत्साह होकर उत्तर दिए। वहाँ पर उपस्थित दर्शक विद्यार्थियों से भी कई प्रश्न पूछे गए। जिनके उन्होंने तर्कसंगत उत्तर दिए। अंतिम चक्र रैपिड फायर था। इस चक्र का समय 1 मिनट निर्धारित किया गया। जिसमें बच्चों ने बिना समय लिए अपनी बुद्धिमता का प्रदर्शन करना था। इस अंतिम चक्र में पूछे गए प्रश्नों के उत्तरों से सदनों के अंकों में अंतर आ गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल की उपाध्यक्षा नीरजा मेयर और प्रधानाचार्या सुमन राणा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। विज्ञान के प्रति बच्चों की बढ़ती रूचि को देखकर प्रधानाचार्या जी का मन हर्षोल्लास से भर गया और उन्होंने बच्चों की बुद्धिमता की सराहना की। उन्होंने बच्चों को भविष्य में इसी तरह प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में परिणाम घोषित किए गए जिसमें डिकन्स सदन की जैसमीन, अनुरीत, चैरल जैन और हरनव ने प्रथम स्थान ग्रहण किया। शेक्सपीयर और वर्डस्वर्थ सदन क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। विजित बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar