(Date : 23/April/2424)

(Date : 23/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

जी॰डी॰ गोयंका इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों नें सीखे 'सड़क-सुरक्षा’ नियम






जालंधर (JJS) अजय छाबड़ा:- आज की इस तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी में हर कोई एक दूसरे को पछाड़ने की दौड़ में शामिल हो चुका है। युवा-वर्ग तो यातायात से भरी सड़क पर भी इसका साक्षात दर्शन करवा देता है और वो भी सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर। अपने बच्चों को यातायात के नियमों की सम्पूर्ण जानकारी देने के उद्देश्य से आज जी॰ डी॰ गोयंका इंटरनेशनल स्कूल जालंधर नें ट्रैफ़िक विभाग जालंधर की सहायता से अपने बच्चों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में ट्रैफ़िक अधिकारियों नें सभी विद्यार्थियों को बताया कि उन्हें गाड़ी चलाते समय अपना ड्राइविंग लायसंस अपने पास रखना चाहिए। उन्हें अपनी गाड़ी के सभी जरूरी कागजात भी पूरे रखने चाहिए। उन्होने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमे अपने सिर की सुरक्षा के लिए हेल्मट जरूर पहनना चाइए। गाड़ी चलाते समय यातायात के सभी नियमों की अच्छी तरहसे पालन करनी चाहिए और सड़क पर दिखाए गए सभी दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी गाड़ी चलानी चाहिए। अंत में विद्यालय के चेयरमेन टी॰डी॰ दुआ नें आए हुए सभी ट्रैफ़िक अधिकारियों का धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की कि इस कार्यशाला से सभी विद्यार्थियों को जरूर लाभ होगा। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar