(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

इनोसैंट हार्ट्स, लोहारां में ‘बनाओ और बेचो’ प्रतियोगिता






जालंधर (JJS) अजय छाबड़ा:- इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशंज़, लोहारां कैम्पस में मैनेजमैंट विभाग के विद्यार्थियों द्वारा ‘बनाओ और बेचो’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी घर में बनाई वस्तुएं लेकर आए और अपने-अपने स्टाल पर इन वस्तुओं को बेचा। इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता व नवीनता को प्रोत्साहित करना व उत्पादों के खर्च और उनसे उपयोगी लाभ लेने की जानकारी पैदा करना था। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशंज़ के ग्रुप डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी ने इस प्रोग्राम का उद्घाटन किया।

इस प्रोग्राम में बी.बी.ए., बी. कॉम, एम.बी.ए. की विभिन्न समैस्टरों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने अलग-अलग कई स्टाल लगाए जैसे कि पानी पुरी, भेल पुरी, हस्तशिल्प के उत्पाद, सैंडविच स्टाल, बर्गर स्टाल, मौकटेल व कई गेमोंं के स्टाल आदि। इसके साथ विद्यार्थियोंं ने अध्यापन, शिक्षा व रचनात्मकता बारे जाना। बी.बी.ए. समैस्टर-3 के विद्यार्थियों ने सबसे अधिक लाभ हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। ग्रुप डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे प्रोग्राम करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियोंं में उद्योग के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है। उन्होंंने विद्यार्थियों को उनकी बढिय़ा सोच की बदौलत सफल प्रोग्राम के आयोजन के लिए बधाई दी। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar