(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

14वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का चैंपियन डीएवी कॉलेज जालंधर संसद भवन में हुआ सम्मानित






-देशभर की यूनिवर्सिटियों और कॉलेजों को पछाड़ तीसरी बार डीएवी ने जीती थी राष्ट्रीय युवा संसद की नैशनल ट्रॉफी

-जालंधर के डेप्युटी कमिशनर वरिंदर शर्मा ने कॉलेज में किया सम्मानित

जालंधर (JJS) मोहित:- डीएवी कॉलेज जालंधर द्वारा भारत के संसदीय मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित 14वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर भारतीय संसद द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से विभिन्न यूनिवर्सटियों एवम कॉलेजों द्वारा हिस्सा लिया गया था, जिसमें डीएवी कॉलेज जालंधर ने सभी को पछाड़ के तीसरी बार इस प्रतियोगिता का विजेता बनने का गौरव हासिल किया था। गौरतलब है कि डीएवी कॉलेज जालंधर को इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक 96.30 अंक  हासिल हुए, जबकि जाधवपुर विश्विद्यालय, कोलकाता को 91.67% अंकों के साथ दूसरा एवम चाणक्य राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय, पटना को 91.33% अंको के साथ तीसरा स्थान हासिल हुआ।

पूरी विजेता टीम का कॉलेज परिसर में पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया, मुख्य मेहमान डी.सी. श्री वरिंदर शर्मा एवं चयरमैन (एल ए सी ) जस्टिस एन के सूद ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बोलने की कला आनी चाहिए। युवा संसद के माध्यम से न केवल उन्हें संसद की कार्यप्रणाली के बारे में पता चलता है, बल्कि उनमें बोलने में आत्मविश्वास भी आता है। इसके इलावा उन्होंने सरकार की नई नीतियों के बारे में बात की एवम सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसलों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव आ रहा है और आगामी बदलाव में युवाओं का बहुत बड़ा हाथ रहेगा।

डीएवी की युवा संसद के संयोजक डा. दिनेश अरोड़ा ने बताया कि डीएवी कॉलेज जालंधर भारत का एकमात्र कॉलेज है जो इस प्रतियोगिता में तीन बार विजेता बना है। 14वीं राष्ट्रीय युवा संसद के बारे में विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि इस बार ग्रुप स्तर पर 854 टीमों द्वारा इसमें हिस्सा लिया गया था, जिसमें से 15 टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई एवम डीएवी कॉलेज जालंधर ने अंत मे सर्वोच्च 6 में जगह बनाते हुए इस प्रतियोगिता को जीता। ग्रुप स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन सितम्बर 9, 2017 को किया गया था, जबकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता अप्रैल 3, 2018 को आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में 55 विद्यार्थियों द्वारा हिस्सा लिया गया था, जिन्होंने इसे वास्तविक संसद का रूप देने का बेहतरीन प्रयास किया। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन तीन सदस्यों की ज्यूरी द्वारा किया गया था, जिसमें श्री कमल चौधरी, पूर्व सांसद (लोकसभा), श्री राजन, अवर सचिव, संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली एवम श्रीमती सरिता ददवाल, सहायक प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, लुधियाना शामिल थे।

डा. अरोड़ा ने बताया कि अप्रैल में हुई इस प्रतियोगिता के  सभी 55 विद्यार्थियों को संसद भवन, नई दिल्ली में बुलाया गया। जिसमें में कॉलेज के प्रिंसिपल एवम अन्य प्रोफेसर साहिबान भी विद्यार्थियों साथ सम्मिलित हुए। जहां विद्यार्थियों द्वारा एक बार फिर से इसी संसद की प्रदर्शनी की गई। श्री अर्जुन राम मेघवाल राज्य मंत्री संसदीय कार्य, जल संसाधन, नदी विकास एवम गंगा कायाकल्प द्वारा इस पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की गई। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डा. एस. के. अरोड़ा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त युवा संसद के सदस्यों, राजनीति विज्ञान के अध्यक्ष डा. बी.बी. शर्मा एवम युवा संसद के संयोजक डा. दिनेश अरोड़ा, अन्य स्टाफ सदस्यों प्रो. शरद मनोचा, प्रो. विपिन झांझी, प्रो. सुरेश खुराना,  प्रो. सुनील ओबराय, प्रो. सोनिका धानिया, प्रो. कोमल सेठी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संसद में इन युवाओं द्वारा प्रदर्शन करना अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है। जिसका फल उन्हें संसदीय मंत्री द्वारा भारतीय संसद में पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होकर मिला।

विद्यार्थियों के साथ इस दौरान इस दौरान जिला जनसंपर्क अफसर मनविंदर सिंह, प्रिंसिपल डा. एस. के. अरोड़ा, एल ए सी के चयरमैन जस्टिस एन के सूद, युवा संसद के संयोजक डा. दिनेश अरोड़ा, डा. बी.बी. शर्मा, प्रो. शरद मनोचा, डा. सुरेश खुराना, स्टाफ़ सेक्रेटेरी प्रो. विपिन झांझी, प्रो. एस. के. मिड्डा, प्रो. सोनिका दानिया, प्रो. सोनिया, प्रो कोमल सोनी, प्रो. संदीप चड्डा, प्रो. रवि भी इस पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।

राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले विद्यार्थियों के नाम:

1. तवीशी थापर (सभापति) 2. नीरज कुमार (उप सभापति) 3. सैम अब्राहम (महासचिव) 4. शिखा ठाकुर (सचिवालय कर्मचारी) 5. साक्षी (सचिवालय कर्मचारी) 6. वर्षा (सचिवालय कर्मचारी) 7. मुकुल ग्रोवर (मार्शल) 8. शिवम (मार्शल) 9. मेघा (विपक्ष के नेता) 10. गौरव रत्ना (प्रधान मंत्री) 11. अनुष्का शर्मा (ओथ) 12. रोशन (प्रेस) 13. मुनीश पाल (प्रेस) 14. भावना (प्रेस) 15. गरिमा (विदेशी प्रतिनिधि) 16. भव्या (विदेशी प्रतिनिधि) 17. सलोनी देव (विदेशी प्रतिनिधि) 18. गौरव छेत्री (नए मंत्री) 19. आदित्य सैनी (नए मंत्री) 20. हरनीत कौर (सदस्य, विपक्षी) 21. सुरभी अरोड़ा (मानव संसाधन विकास मंत्री) 22. भक्ति बावा (सदस्य, विपक्षी) 23. निलाक्षी गुप्ता (सदस्य, शासक पार्टी) 24. भवना (स्वास्थ्य मंत्री और एफडब्ल्यू) 25. हिमालय प्रकाश (सदस्य, शासक पार्टी) 26. शिखा धवन (पेयजल और स्वच्छता मंत्री) 27. साधिका चोपड़ा (सदस्य, विपक्षी) 28. ईशा शर्मा (सदस्य, शासक पार्टी) 29 सुरभी तनेजा (रेल मंत्री) 30. गुरनूर खुराना (सदस्य, विपक्ष, विशेषाधिकार का उल्लंघन) 31. आँचल (मंत्री) 32. विनम्र डोगरा (मंत्री) 33. गौरव प्रीत सिंह (सदस्य विपक्ष, शून्य ऑवर) 34. श्रुति कौशल (संसदीय मामलों के मंत्री) 35. गुर्किरत कौर (सदस्य, विपक्ष) 36. गुंजन (वित्त मंत्री) 37. उमिका मोंगिया (विदेश मंत्री) 38. अभिजीत सिंह (संसद सदस्य) 39. प्रियंका सिद्धू (संसद सदस्य) 40. अलीशा वर्मा (सदस्य, विपक्ष) 41. अनीश शर्मा (सदस्य, शासक) 42. खुशबू (सदस्य, विपक्ष) 43. अरुण राय (सदस्य, शासक) 44.धृति जैन (सदस्य, विपक्ष) 45. मनीषा (सदस्य, विपक्ष) 46. ​​तन्वी शर्मा (सदस्य, शासक) 47. अभिषेक (सदस्य, शासक) 48. साहिल चौधरी (सदस्य, शासक) 49. ईशान बाली (सदस्य, शासक) 50. विनय कुमार (सदस्य, विपक्ष) 51. गुरप्रीत सिंह भट्टी (सदस्य, शासक) 52. मनीष सेठ (सदस्य, विपक्ष) 53. चितवन लूथर (सदस्य, विपक्ष) 54. नितिन जामवाल (सदस्य, विपक्ष) 55. राजन कक्कड़ सदस्य, विपक्ष), पुरुष = 24, महिला = 31, कुल = 55

 
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar