(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज ने रक्तदान कर मनाया शहीद-ऐ-आज़म का जन्मदिवस






40 यूनिट रक्तदान कर भगत सिंह को किया सलाम

जालंधर (JJS) अजय छाबड़ा:-  सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज द्वारा शहीद-ऐ-आज़म भगत सिंह के जन्मदिवस पर सिविल हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें ह्यूमैनिटी इन एक्शन वेलफेयर सोसाइटी से सुखविंदर सिंह और सिविल हॉस्पिटल जालंधर से डॉ.नवनीत कौर और उनकी टीम विशेष रूप से उपस्थित हुए। जिनका स्वागत डायरेक्टर डॉ.सुभाष शर्मा, प्रो.सिमी थिंद, प्रो. मोनिका खन्ना, प्रो.रिंका रानी, प्रो.बलविंदर कौर द्वारा कॉलेज की रेड रिबन सोसाइटी की तरफ से किया गया। इस अवसर पर एल.एल.बी, बी.ऐ एल.एल.बी, बी.बी.ऐ एल.एल.बी, बी.कॉम एल.एल.बी आदि क्लास्सों के छात्रों ने भाग लेते हुए 40 यूनिट रक्तदान किया और शहीद भगत सिंह को सैलूट किया। डॉ.सुभाष शर्मा, डॉ.नवनीत कौर, डॉ.रेनू, डॉ.हरपाल सिंह और सुखविंदर सिंह ने खूनदान करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र से सन्मानित करते हुए सभी छात्रों का खूनदान का महत्त्व बताया और कहा कि उनके खून से किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने छात्रों और कॉलेज द्वारा भगत सिंह के जन्मदिवस पर किये प्रयास की सराहना की और सभी को भविष्य में भी खूनदान करने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar