(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

सेंट सोल्जर छात्रों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस






जालंधर (JJS) परवीन:-  विश्व में शांति और अहिंसा स्थापित करने का सन्देश देते हुए सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज, फ्रेंड्स कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया। जिसमें प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर हर्षिता, मुस्कान, हरमीत, दिलप्रीत, वर्षा, जसपिंदर, इशिका, जुझार, जसकरण, मनीषा, दिलजीत आदि छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर छात्रों ने विश्व शांति के पोस्टर्स बनाए और कहा कि यह दिन सभी देशों और लोगों के बीच शांति और ख़ुशी का आदर्श माना जाता है। उन्होंने कहा कि शांति दिवस हमें संदेश देता है कि नफरत की आग बर्बादी की तरह ले जाती है इसलिए हमें शांति का मार्ग अपनाकर विकास की तरफ बढ़ना चाहिए। प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए सभी को विश्व में शांति बनाए रखने का का अनुरोध किया

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar