(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

डीएवी कॉलेज के एम.एससी. मैथमेटिक्स द्वारा किया गया 'वेलकम फिएस्टा' फ्रेशर पार्टी का आयोजन






" असीम बना मिस्टर फ्रेशर एवम हिमानी शर्मा बनी मिस फ्रेशर "  

जालंधर (JJS) मोहित:- डीएवी कॉलेज के एमएससी मैथेमैटिक्स के द्वितीय वर्ष के छात्रों ने अपने जूनियर के लिए कॉलेज ऑडीटोरियम में फ्रेशर्स पार्टी "वेलकम फिएस्टा" का आयोजन किया। इस मौके पर मैथमेटिक्स विभाग के अध्यापकों ने प्रिंसिपल डा. एस. के. अरोड़ा का पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया। इस समारोह की शुरुआत प्रिंसिपल डा. एस. के. अरोड़ा, वाईस प्रिंसिपल प्रो. वी.के. सरीन, मैथमेटिक्स विभाग के अध्यक्ष डा. अजय अग्रवाल एवम विभाग के अन्य प्रोफेसरों द्वारा ज्योति प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद प्रियंका और वंदना द्वारा गणेश वंदना की गई। 


विभाग के मुखी प्रो. अजय कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि, अध्यापकों और छात्रों का स्वागत करते हुए मैथमेटिक्स विभाग के इतिहास पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। इस मौके पर वाईस प्रिंसिपल डा. एस. के. अरोड़ा ने अपने भाषण में मैथमेटिक्स विभाग के अध्यापकों की सराहना करते हुए छात्रों को अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित किया। 


समारोह के दौरान एम.एससी. मैथमेटिक्स द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा बेहतरीन प्रस्तुतियां पेश की गई। ट्विंकल और पायल द्वारा बॉलीवुड मैशअप पर नृत्य पेश किया गया। इसके इलावा पवन, ज्योति, रविंदर, ज्योति, दीक्षा, कोमल, ज्योति एवम तणु द्वारा कॉलेज की जिंदगी पर कोरियोग्राफी का प्रदर्शन किया गया। बरखा, नेहा, अल्का, कविता, साक्षी द्वारा नाटी नृत्य प्रस्तुत किया गया। वंदना और प्रियंका द्वारा राजस्थानी नृत्य किया गया। नवजोत द्वारा भंगड़ा, प्रियंका द्वारा गिद्दा एवम भंगड़ा, कविता द्वारा सोलो डांस, अखिल द्वारा सिंगिंग की गई। इसके इलावा एक स्पेशल भंगड़ा भी पेश किया गया। वहीं एमएससी प्रथम वर्ष के छात्रों ने मॉडलिंग में भाग लिया। इसके बाद मॉडलिंग में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों के नाम घोषित किए। इस मौके पर: 
मिस्टर फ्रेशर: असीम
मिस फ्रेशर: हिमानी शर्मा
मिस्टर हैंडसम: राम कपूर 
मिस एलिगेंट:  गुरप्रीत कौर
मिस चार्मिंग: नवजोत कौर को चुना गया।

मंच का संचालन ट्विंकल, कृति, नेहा, रमन, सोनाली, अखिल, मुस्कान द्वारा किया गया। धन्यवाद भाषण मानसी द्वारा पेश किया गया। इस अवसर पर डॉ एस.के तुली, डॉ. पीके शर्मा, प्रो. अंजू चोपड़ा, डॉ. समीर शर्मा, डॉ. सीमा शर्मा, डा. एस. एस. रंधावा, कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष डा. निश्चय बहल तथा अन्य मैथमेटिक्स विभाग के अन्य अध्यापकगण मौजूद थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar