(Date : 23/April/2424)

(Date : 23/April/2424)

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में 49वें पुरस्कार वितरण समारोह का शानदार आयोजन | इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां के विद्यार्थियों ने 9वीं कर्नलज़ शार्पशूटरज़ राइफल और एयर पिस्टल ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में मारी बाजी | एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में ATL (एटीएल) कम्युनिटी डे का आयोजन | जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया |

डी ए वी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गर्ल्स हॉस्टल में शताब्दी सत्र का हुआ शुभारंभ






जालंधर : डी ए वी कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल का नए शैक्षणिक सत्र का शुभारभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रिंसिपल, छात्राओं व कॉलेज स्टाफ के सदस्यों नें यज्ञ में आहुतिया डाली। प्रिंसिपल डॉ एस के अरोड़ा ने छात्राओं को हवन यज्ञ के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हवन हमारी संस्कृति की आधारशीला है। हवन यज्ञ के बिना भारतीय संस्कृति में कोई भी शुभ व नया कार्य करने की परम्परा नहीं है। यज्ञ समाज को श्रेष्ठता प्रधान करता है, वहीं याचक में त्याग की भावना को भी जन्म देता है। प्रिन्सिपल डॉ अरोड़ा नें छात्राओं को अच्छी पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद व सास्कृतिक कार्यक्रमो में बढ़ चढ़कर भाग लेना का आह्वान किया, साथ में डॉ अरोड़ा ने कहा की लड़कियां हर क्षेत्र में सबसे आगे हैं, वह किसी से कम नहीं हैं। वह आज लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं। इस मौके पर चीफ वार्डन प्रो हेमंत कुमार, वाइस प्रिन्सिपल प्रो वी के सरीन,डॉ विजय कुमारी गुप्ता, डॉ जीवन आशा,वार्डन मैडम रुमिला वर्मा और रेनू महाजन भी मौजूद थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar