(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

एनआईटी जालंधर ने विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | डिप्स स्कूल बेगोवाल में शूटिंग रेंज का उद्घाटन | इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन |

इनोंसैंट हार्ट्स ने सशक्त भारत मिशन के तहत मनाया विश्व साक्षरता दिवस






जालंधर (JJS) अजय छाबड़ा:-  बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मेडीकल ट्रस्ट के अंतर्गत इनोंसैंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड व रॉयल वर्ल्ड में विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। ट्रस्ट द्वारा स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, सशक्त भारत का उद्देश्य लेकर यह साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हेल्पिंग स्टॉफ को लिखना व पढ़ना सिखाया जाएंगा जिसके अंतर्गत पत्र लिखना, बैंक के फार्म भरना आदि सिखाया जाएंगा। स्कूल का स्टॉफ पहले से ही इस मिशन पर कार्यरत है। स्कूल के सभी विद्यार्थी भी इस मिशन के साथ जुड़े है। अकादमिक सचिव डॉ. अनूप बौरी, मेडीकल सचिव डॉ चंद्र बौरी ने इन लोगो की मदद के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्कूल मैनेजमैट के इस प्रयास को सबने सराहा है। इस प्रकार के कार्यो के लिए यह ट्रस्ट सदैव तत्पर रहता है। उनका यह प्रयास इन लोगो में अवश्य ही आत्मविश्वास पैदा करेगा।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar