(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

एथलैटिक्स में छाए डिप्स के डिप्सीयन्स






लांग जम्प में नवनीत व परवान, जैवलिन में पवनप्रीत तथा हैमर में रमनजोत ने जीता गोल्ड

जालंधर (JJS) :- जोनल खेलों में डिप्स उग्गी के डिप्सीयन्स स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीत पर अपनी जीत की परमपरा को कायम रखा है। गत दिवस नकोदर जोन 14 में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित जोनल एथलैटिक मीट में डिप्स के विद्यार्थियों ने अपने खेल कौशल को दिखाते हुए मैडल हासिल किए। इन खेलों में जोन 14 के तहत 52 स्कूलों के 350 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया तथा अपने खेल का प्रदर्शन किया। मीट को लडक़े तथा लड़कियों की तीन कैटागिरी अंडर 14,17तथा 19 में विभाजित किया गया। इस प्रतियोगिता में डिप्स उग्गी के खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपने खेल को दिखाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए। डिप्स उग्गी की छात्रा नवनीत कौर ने अंडर 17 लड़कियों का कैटागिरी में लांग जम्प में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। लांग जम्प अंडर 17 लडक़ों में परवान ने जैवलीन थ्रो में पवनप्रीत सिंह ने तथा हैमर थ्रो में रमनजोत सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 17 साहिल ने जैवलीन थ्रो में तथा परवान ने 100 मीटर मीटर में रजत पदक प्राप्त किया। शॉटपुट अंडर 17 लडक़ों में हरमन सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। इस दौरान बैडमिंटन अंडर 17 लडक़ों में सुखमनप्रीत सिंह तथा ध्रु ने अंडर 17 लड़कियों में जैसमीन तथा लवलीन कौर ने दूसरे स्थान सहित रजत पदक प्राप्त किया। अंडर 14 लडक़ों में रोहित व करनदीप सिंह ने , लड़कियों में शगुन तथा तनवीर कौर ने तीसरे स्थान सहित कांस्य पदक प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों, स्कूल की प्रिंसीपल बिनीता चड्डा तथा कोच को इस जीत पर डिप्स चेन के चेयरमैन गुरबचन सिंह , एम.डी तरविंदर सिंह तथा सी.ईओ मोनिका मंडोत्रा ने बधाई दी तथा इसी प्रकार शानदार प्रदशर््न करते रहने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar