(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | डिप्स स्कूल बेगोवाल में शूटिंग रेंज का उद्घाटन | इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई |

डिप्स नूरमहल में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित






जालंधर (JJS) मोहित:-  डिप्स स्कूल नूरमहल में जीवन में विभिन्न रंग विषय पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल की प्रिंसीपल उषा परमार ने किया। कार्यक्रम का आरम्भ ज्योंति प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसी के साथ नन्हें मुन्हों ने रंगों के महत्व के बारे में बताते हुए गीत मुझे पसंद है सेब क्योंकि है यह लाल प्रस्तुत किया। कक्षा प्रथम व द्वितिय द्वारा लघु नाटिका रेनबो में यह संदेश दिया गया कि हर रंग हमारे जीवन में महत्व रखता है, रंगों के बिना यह संसार शून्य है। इस गोल्डन मीट में बच्चों ने कम्पयूटर प्रैकानटेशन में बताया गया कि किस प्रकार से उन्हें विभिन्न स्थानों व संस्थाओं का मनोरंजक एवम ज्ञान वर्धक दौरा करवाया जाता है।

इसी के साथ उन्होंने वहां की कार्यप्रणाली के बारे में भी सबको अवगत करवाया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केन्द्र के.जी व प्रैप के बच्चों द्वारा पेश कोरियोग्राफी रही, जिसमें उन्होंने दर्शाया कि रंग कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं करते । रंग सबको एक समान खुशी प्रदान करते हैं। रंग जीवन को सही ढंग से जीने व आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर अभिभावकों ने स्कूल के इस प्रयास को सराहा कि मंच संचालन से लेकर समाप्ति तक सारी बागडोर बच्चों ने ही संभाली । बच्चों के आत्मविश्वास ने माता-पिता को आनंद विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रिंसीपल ने सभी आये हुए अतिथियों का ध्न्यवाद किया तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा भविष्य के लिए उन्हें प्रेरित किया। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar