(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

डीएवी के गर्ल्ज़ हॉस्टल में ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ मुहिम के तहत वृक्षारोपण किया






स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण का कार्य जरूरी:- प्रिन्सिपल डॉ एस के अरोड़ा
                                                               



जालंधर (JJS):- पेड़ों की बे रोक-टोक कटाई से पर्यावरण में प्रदूषण और बढ़ गया है। बेशक सरकार द्वारा इसके लिए बेहद कड़े नियम बने गए हैं लेकिन अभी भी इनकी कटाई जारी है । इसी के मद्देनजर डीएवी के गर्ल्ज़ हॉस्टल में ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ मुहिम के तहत वृक्षारोपण किया। इस मौके पर गर्ल्ज़ हॉस्टल की सभी लड़कियों ने इस मुहीम में हिस्सा लिया। इस मौक़े पर कॉलेज के प्रिन्सिपल डॉ एस के अरोड़ा ने कहा,हमारे आसपास घटते पेड़ पौधे बेहद चिन्ता का विषय है। यदि हम शुद्ध हवा और सुखमय जीवन चाहते हैं, तो वृक्षारोपण का कार्य जरूर करें। हमें अपने आसपास हरा भरा स्वच्छ वातावरण बनाना होगा, तभी हम सुखमय जीवन जीने की राह साकार कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी धरती का श्रृंगार हमारे पेड़ पौधे हैं। पेड़ पौधों की हरियाली से जब हमारी धरती सजेगी तब प्राकृतिक सौंदर्य अपने आप संवरेगा। वृक्षारोपण कार्य को लेकर शासन-प्रशासन भी बेहद गंभीर है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हॉस्टल के चीफ़ वॉर्डन डॉ हेमंत कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के मुख्य स्रोत हैं। इनसे हमें जीवन दायनी शुद्ध हवा मिलती है। पेड़ पौधों की कमी का ही परिणाम है कि जितनी अधिक बारिश पूर्व के समय मे होती आज नहीं हो रही है। कम बारिश होने से जलस्तर में दिनों दिन तेजी के साथ घट रहा है। इसलिये सभी का दायित्व बनता है बृक्षारोपण जरूर करें ताकि धरती खाली न् रहे और हरे भरे पेड़ पौधों से हमारे चारों ओर धरती हरियाली श्रृंगारमय हो जाये। वहीं इस दौरान विद्यार्थियों ने भी विभिन्न प्रकार के पेड़ों के बारे में जानकारी हासिल की। सभी विद्यार्थियों ने मिलकर प्रण किया कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए वह भविष्य में भी अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे। इस दौरान सेक्रेटेरी प्रो विपन, एल एम सी सदस्य प्रो कमलदीप सिंह, डॉ जीवन आशा, डॉ अनुपम,वॉर्डन रूमीला वर्मा, रेणु महाजन सहित हॉस्टल की छात्राओं ने भी वृक्षारोपण किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar