(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

इनोसैंट हार्ट्स, लोहारां में फैकल्टी डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित






जालंधर (JJS) अजय छाबड़ा :- इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशस, लोहारां कैंपस में टाईम एंड लाईफ मैनेजमैंट बारे फैकल्टी डिवैल्पमैंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम करवाने का उद्देश्य इंडस्ट्री और अकादमिक इंस्टीट्यूशस के मध्य विद्यार्थियों की प्लेसमैंट बारे तालमेल अच्छा और सुचारू बनाए जाने को आसान करना था। इंजीनियरिन्ग एक्सपोर्ट प्रमोशन काऊंसिल आफ इंडिया (उत्तर भारत) की चेयरपर्सन कामना राज अग्रवाल इस कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे। इस कार्यक्रम द्वारा स्टाफ सदस्यों की जानकारी और स्किल को अपडेट करने का प्रयास किया गया। कामना राज अग्रवाल ने सत्र की शुरूआत में अपने अनुभव सांझे किए और उन्होने स्टाफ सदस्यों को अच्छा अध्यापक होने के साथ-साथ अच्छा इन्सान बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किांदगी में कभी हार नहीं माननी चाहिए और विद्यार्थियों को भी ऐसी शिक्षा देनी चाहिए। मेहनत ही पूजा है और इंसान की ताकत भी। उन्होंने अपने लैक्चर में सफल इंसान बनने के लिए कई गुर भी बताए जैसे कि समय का सदुपयोग, लगन, स्व-अनुशासन, योजनाबंदी और लक्ष्य की तरफ ध्यान, अधिक से अधिक किताबें पढऩा आदि। उन्होंने स्टाफ सदस्यों को कहा कि समय की कद्र कारूर करनी चाहिए और स्वस्थ्य जीवन जीना चाहिए। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशस के ग्रुप डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी ने कामना राज अग्रवाल का धन्यवाद किया और कहा कि यह सत्र बहुत प्रेरणादायक था। होटल मैनेजमैंट के प्रिंसीपल दीपक पाल ने भी कामना राज अग्रवाल का धन्यवाद किया और कहा कि उनके आने से स्टाफ सदस्यों की जानकारी में बहुत बढ़ौतरी हुई है।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar