(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਐਤਕੀਂ ਐਨ ਆਰ ਆਈਜ਼ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰ ਵਧਾਉਣਗੇ ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦ |

डीएवी कॉलेज में टैलेंट हंट 'शतधारा' की हुई शुरुआत, पहले दिन लड़कियों ने अपने हुनर से मचाई धूम






कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में 350 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

जालंधर (JJS) साहिल:- डीएवी कॉलेज जालंधर के ऑडिटोरियम में नए विद्यार्थियों को अपने अंदर के हुनर को दिखाने के लिए के दो दिवसीय टैलेंट हंट "शतधारा" का आयोजन किया गया। जिसमें अलग अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। हर छात्रा ने अपनी प्रतिभा से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश की।

कार्यक्रम का आरंभ कॉलेज के प्रिंसिपल डा. एस. के. अरोड़ा, वाइस प्रिन्सिपल प्रो वी के सरीन, ईएमऐ के डीन डॉ. जे.आर. गर्ग, डॉ. संजीव धवन, प्रो. एस.एस. रंधावा,प्रो मनीष खन्ना, प्रो नवीन सेनी प्रो. नवीन सूद, प्रो. एकजोत कौर, प्रो. कोमल सोनी, प्रो. राजन शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रिंसिपल डॉ. एस के अरोड़ा ने नए विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन किया। डॉ अरोड़ा ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने, नैतिक मूल्यों व श्रेष्ठ विचारों को ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा उभारने के लिए संचालित की जाती हैं, इसलिए विद्यार्थियों को इनमें उत्साहपूर्वक भाग लेते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा का विकास करती है।

ईएमए के डीन डॉ जे.आर. गर्ग  ने यहां पहुंचने पर सबका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज का मंच नई प्रतिभाओं के लिए बेहतरीन मंच है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को परखने के लिए प्रतियोगिता में अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं, जिसमें गीत/ग़ज़ल, फोक सांग, वेस्टर्न सांग, क्लासिकल वोकल, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक, स्टैंड-अप- कॉमेडी, मिमिक्री,मोनो-एक्टिंग, एलोकशन,डिबेट,क्विज, क्लासिक्सल डांस, गिद्दा/भंगड़ा, रंगोली, लैंड स्केप, पेंटिंग, स्केचिंग, कौलाज, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, फुलकारी, कार्टूनिंग आदि मुख्य रूप में है। उन्होंने कहा कि इस बार हम हर महीने एक नए कार्यक्रम के साथ पेश होंगे। और जिन प्रतिभागियों की किसी कारणवश यूथ फेस्ट में मौका नहीं मिलेगा, उन प्रतिभाओं के लिए कॉलेज अलग मंच तैयार करेगा। प्रो. संजीव धवन ने कहा की शहर के कॉलेजों में जोनल यूथ फेस्टिवल की तैयारियां शुरू हो गई हैं और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की तरफ से जोनल युथ फेस्टिवल अक्टूबर महीने को होने जा रहा है,कॉलेज में टैलेंट हंट के आयोजन से हमें यूथ फेस्टिवल के लिए नया टैलेंट भी मिलेगा।

ऑडिटोरियम में इस दौरान सभ्याचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम में सबसे पहले कॉलेज के विद्यार्थी नीरज सन्याल ने अपनी ग़ज़ल से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत पंजाबी विभाग के प्रो. राजन शर्मा ने अपने गीत "निक्की निक्की गल सजना दिल ते नई लाई दी..." से पूरे ऑडिटोरियम को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही साथ ग्रुप लोक गीत, स्किट, स्टैंड अप कॉमेडी श्री जसवंत सिंह द्वारा, नीरज कुमार द्वारा सूफी गीत, रेट्रो मैशअप प्रीत द्वारा, स्टैंडअप कॉमेडी डा. साहिब सिंह, प्रसिद्ध कवि जसदीप सिंह बद्दन, गायक हरजीत सिंह ने अपने गीत और गौरव कलेर द्वारा बेहतरीन पॉप सांग का प्रदर्शन किया। जिससे पूरा  ऑडिटोरियम झूम उठा।

इस दौरान कई इवेंट्स में छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियाें से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान जसवंत सिंह ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन से माहौल को खुशनुमा बना दिया। जसवंत सिंह ने अपनी कॉमेडी और मिमिक्री पेश की, जिसमें उन्होंने अलग अलग फिल्मी कलाकारों की आवाजें प्रस्तुत की। उन्होंने आने आने वाले गीत की कुछ लाइनें भी गाई। उन्होंने कॉलेज और ईएमऐ के डीन डॉ. गर्ग का उन्हें यहां आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें यहाँ आने का दोबारा मौका मिला। यह वो मंच है जिसके कारण आज मैं अपनी जिंदगी में खड़ा हो सका हूँ। टैलेंट को परखनें के लिए अलग अलग श्रेणियों के लिये अलग अलग निर्णायक मंडल था, जिसमें संगीत प्रतियोगिता के जज प्रो. राजन शर्मा, प्रो. नवदीप कुमार। थिएटर प्रतियोगिता में डा. साहिब सिंह, अमरपाल, प्रो. राजेश्वर शर्मा। लिट्रेरी प्रतियोगिता में प्रो. कोमल सोनी, डा. प्रदीप कौर, डा. बलविंदर सिंह। डांस प्रतियोगिता के जज प्रो. सुखदेव सिंह, प्रो मनीष खन्ना,प्रो. एकजोत कौर, सरदार नीति राज शेरगिल, फाइन आर्ट्स के जज प्रो. गीतिका जैन, श्री वाई. डी. मल्होत्रा शामिल हुए। इस मौके पर कॉलेज के वाईस प्रिंसिपल प्रो वी. के. सरीन, वाईस प्रिंसिपल प्रो. टी.डी. सैनी, प्रो. विपिन  झांझी, प्रो. सोनिका, प्रो. एस. के. मिड्डा, पी आर ओ प्रो मनीष खन्ना, असिस्टेन्ट पी.आर.ओ. प्रो. ज्योति वर्धन महाजन, प्रो. सुमित शर्मा, प्रो. राजेश्वर शर्मा, प्रो. भुवन लाम्बा सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

रेज़ल्ट्स:- पोएट्री अनुष्का:- पहला स्थान (सपने), निधि:- दूसरा स्थान ( कोड़ा सच), सोनम :- तीसरा स्थान (सेल्फ कंपोज्ड)

एलोकेशन:- आक्षी जैन :- पहला स्थान ( स्वच्छ भारत सशक्त भारत) 7 पार्टिसिपेंट्स

डिबेट :- निकिता (बीजेएमसी): पहला स्थान, उमंग खन्ना :- दूसरा स्थान

क्विज:- 1. अक्षय पीजीडीएफसी, 2. रितिक चोपड़ा बीकॉम 1 एफसी 2, 3. मेघा मेहता :- बीएससी, 4. रेचल गिल- बीए सेकंड ईयर

कार्टूनिंग:- जीतू पहला स्थान,जसलीन दूसरा स्थान, 

कोलाज:- सोनाली पहला स्थान, देवांशी दूसरा स्थान 

पोस्टर:- जैसमीन पहला स्थान, मेघा दूसरा स्थान

ऑन द सपोर्ट फोटोग्राफी :- शुभम पहला स्थान

रंगोली:- स्नेहा पहला स्थान,सिमरन कौर दूसरा स्थान,शेफ़ाली:- तीसरा स्थान

फैंसी ड्रेस:- शुभांशी -पहला स्थान, कश्मीर कौर- दूसरा स्थान, दीपिका- तीसरा स्थान

स्किट :- तुशेरका, सनेहू,अनामिका, दीक्षा पहला स्थान

वन एक्ट:- सुदीपा -पहला स्थान

म्यूजिक:- पहला स्थान मोनिका रानी, अंकिता दूसरा स्थान,आँचल तीसरा स्थान, गुरसिमरन कौर एवम वंशिका सूरी (कॉन्सोलेशन)

ग्रुप डांस:- दीपिका,रविन्द्र - प्रथम, सुमन, मधुर - सेकंड

क्लासिकल डांस:- दीपिका दण्डल -पहला स्थान , श्रुति -दूसरा स्थान

वेस्टर्न डांस:- नितिका -पहला स्थान, स्नेहा भाटिया -दूसरा स्थान, अंजली वर्मा एवम मनिंदर -तीसरा स्थान,अरिष्टा, कोमल प्रीत (कॉन्सोलेशन)

जनरल डांस:- अशुमानं -पहला स्थान, गुरप्रीत कौर -दूसरा स्थान, काजल पाठक -तीसरा स्थान

 

 

 
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar