(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

जिला भाजपा ने सांसद सुशील रिंकू के पारिवारिक सदस्यों की किया सम्मान | भाजपा का पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने पर स्वागत--सुशील शर्मा | डीएवी कॉलेज जालंधर में आधुनिक नारी के सामाजिक संदर्भ विषय पर विचार चर्चा आयोजित | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में वार लिटरेचर पर पेपर रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन | एच.एम.वी. ने करवाई मैटलैब टूल्स पर वर्कशाप |

इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशनस में गैस्ट लैक्चर






जालंधर (JJS) अजय छाबड़ा:- इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशनस, लोहारां कैंपस में कर्नल (रिटायर्ड) मनमोहन सिंह को गैस्ट लैक्चर के लिए आमंत्रित किया गया। होटल मैनेजमैंट के प्रिंसीपल प्रो. दीपक पाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों की जानकारी और स्किल को अपडेट करना था। कर्नल (रि.) मनमोहन सिंह ने सैमीनार की शुरूआत अपनी जिंदगी के अनुभव साझे करके की। उन्होंने विद्यार्थियों को जहां अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया वहीं साथ ही उन्होंने हर कार्य को पूरी मेहनत और लगन से करने के लिए भी कहा। उन्होंने कभी भी हार न मानने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने मेहनत और कार्य करने की इच्छाशक्ति को पूजा करार दिया। उन्होंने अपने लैक्चर में सफलता के लिए मूल मंत्र बताए जैसे समय का सदुपयोग, काम के प्रति लगन, स्व-अनुशासन और पुस्तकें पढऩा। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए कहा। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशनस के ग्रुप डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी ने कर्नल (रि.) मनमोहन सिंह को धन्यवाद किया और विद्यार्थियों को ऐसी शख्सियत से प्रेरणा लेने और उनके जीवन से सीखने के लिए कहा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar