(Date : 18/April/2424)

(Date : 18/April/2424)

बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਐਤਕੀਂ ਐਨ ਆਰ ਆਈਜ਼ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰ ਵਧਾਉਣਗੇ ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦ |

मेयर वर्ल्ड में सी.बी.एस.ई. की ओर से शुरु हुए मिशन ग्रीन स्कूल्ज के अंतर्गत प्रकृति महोत्सव मनाया






जालंधर (JJS) मोहित:- हमारा वातावरण प्रकृति का अनमोल तोहफा है। सेहतमंद जिंदगी के लिए साफ और स्वच्छ वातावरण का होना बहुत जरुरी है। लेकिन जाने अनजाने हमारी कुछ गलतियों के कारण हमारा वातावरण दूषित हो चुका है इसलिए आने वाली पीढ़ी को वातावरण के प्रति जागरुक करवाना बहुत जरुरी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आज मेयर वर्ल्ड स्कूल में सी.बी.एस.ई. की ओर से शुरु हुए मिशन ग्रीन स्कूल्ज के अंतर्गत प्रकृति महोत्सव मनाया गया। 


इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा, सी.ए.एस.ए. के प्रधान अनिल चोपड़ा, डॉ. नरोत्म सिंह (प्रेसिडैंट ग्रुप ऑफ स्टेट पब्लिक स्कूल), डा. सर्व मोहन टंडन (प्रेसिडैंट एम.आर. इंडरनैश्नल स्कूल), जोधराज गुप्ता (लॉरैंस इंटरनैश्नल स्कूल), डा. अनूप बोरी (इनोसैंट हार्टस स्कूल), संदीप मडिय़ा (चेयरमैन ला ब्लासम स्कूल), ममता बेहन (वाईस प्रिंसीपल सेठ हुक्म चंद स्कूल),  सुनील शर्मा (जी.एम.ऐडमिनिस्ट्रेटिव मेयर वल्र्ड स्कूल), स्कूल के चेयरमैन राजेश मेयर, वाईस चेयरपर्सन नीरजा मेयर और स्कूल की प्रधानाचार्या सुमन राणा विशेष रूप से उपस्थित थे। 

इनकी मौजूदगी में मेयराईटस ने सी.ए.एस.ए. की ओर से दिए गए ग्यारह पौधे लगाए। प्रत्येक पौधे को एक देश भगत का नाम दिया गया। इन पौधों को शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, सुभाष चंद्र बोस, सरोजनी नायडू, चंद्रशेखर आकााद, लाल बहादुर शास्त्री, वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गाँधी का नाम दिया गया। मेयर वल्र्ड के बच्चों ने अत्यधिक उत्साह के साथ इस अभियान को कार्यरत किया तथा प्रकृति के प्रति अपने स्नेह को प्रदर्षित किया। उन्होंने प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाने की इच्छा भी प्रकट की। यह आधुनिक युग को हरे भरे रखने का अति आवश्यक कदम है। सी.ए.एस.ए. दोआबा का एक ऐसा संगठन है जिसके 250 से अधिक स्कूल सदस्य हैं जिन्होंने प्रकृति सरंक्षण की जिम्मेदारी उठाई। सी.ए.एस.ए. के प्रधान अनिल चोपड़ा के अनुसार प्रत्येक सदस्य स्कूल के 11 बच्चों द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा तथा उन पेड़ों को देशभक्तों का नाम देकर देश भक्तों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस संस्था ने जालंधर में तथा जालंधर के आस-पास 10,000 पेड़ों का बीजारोपण करने का निश्चय किया है। सी.ए.एस.ए. संस्था ने खालसा कॉलेज के आसपास सडक़ों के किनारे तथा डी.ए.वी. कॉलेज के आसपास रेलवे ट्रैक के इर्द-गिर्द पेड़ लगाने के आरंभिक कदम उठा लिए हैं। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी और प्रधानाचार्या सुमन राणा जी ने संदेश में कहा कि इस प्रकार की कोशिशों की आज के समय में बहुत जरूरत है और विशेष रूप से नई पीढ़ी में अपने वातावरण के प्रति जजबा भरना बहुत आवश्यक है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar