(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਐਤਕੀਂ ਐਨ ਆਰ ਆਈਜ਼ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰ ਵਧਾਉਣਗੇ ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦ |

डिप्टी कमिशनर ने आधिकारियों को लोगों तक शीघ्र सेवाएं उपलब्ध करवाने के दिशा निर्देश जारी किये






अलग-अलग ब्रांचों के काम-काज का किया निरीक्षण 

जालंधर (JJS) अजय छाबड़ा:- डिप्टी कमिशनर ने आधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश किये है कि उनके कार्यालय तक पहुँच करने वाले लोगों को जल्दी और प्रभावी ढंग से सेवाएं उपलब्ध करवाने को विश्वसनीय बनाया जाये। इस बारे में डिप्टी कमिशनर जालंधर वरिन्दर कुमार शर्मा ने आज जिला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में अलग-अलग ब्रांच जिन में एम.ए.ब्रांच, शिकायतें, हैड क्लर्क आरम लाईसंस रजिस्ट्री, जिला राज्य अधिकारी, सदर कनून्नगो और अन्यों की चैकिंग की गई और इन ब्रांचों द्वारा किये जा रहे काम-काज पर विश्वास को प्रगट किया गया और उन को रोजमर्रा के काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को अधिक से अधिक सुविधा  प्रदान करने के लिए उत्साहित किया गया। 

इस अवसर पर उन्होने अलग-अलग ब्रांचों के प्रमुखों को स्पष्ट कहा कि लोगों को अपने काम-काज करवाने के लिए ब्रांचों की किसी प्रकार की लापरवाही को सहन नही किया जायेगा।  डिप्टी कमिशनर ने कहा कि लोगों का सरकार में विश्वास पुन:लाने के लिए जीरो प्रतिशत पेडिंग मामलों के लक्ष्य को प्राप्त किया जाये। राज्य सरकार लोगों के संपूर्ण विकास के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर उनकी ओर से रिकार्ड और हाजिरी रजिस्टर की चैकिंग करने के अतिरिक्त कर्मचारियों से  बातचीत भी की गई।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar