(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फंडामेंटल ऑफ न्यू रिसर्च मेथड्स पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | चन्नी के पिछले दुष्कर्म लोकसभा चुनाव में कर रहे हैं उनका पीछा: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित |

इनोसैंट हार्ट्स का उत्कृष्ट तुली राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप के लिए चयनित






जालंधर (JJS) मोहित:- इनोसैंट हार्ट्स ग्रीन माडल टाऊन की तीसरी कक्षा का विद्यार्थी उत्कृष्ट तुली राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप में अंडर-9 वर्ग में पंजाब का नेतृत्व करेगा। गत दिनों अमृतसर में शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित पंजाब स्टेट शतरंज चैम्पियनशिप 2018 में उत्कृष्ट का चयन किया गया। राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप सितम्बर में रांची में आयोजित किया जाएगा। उत्कृष्ट तुली एक मेधावी विद्यार्थी है। कामनवैल्थ शतरंज चैम्पियनशिप 2017 में भी भाग लेकर वह स्कूल का नाम रौशन कर चुका है। इससे पहले वह किाला चैम्पियनशिप अंडर-9 में भी महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर चुका है। उत्कृष्ट पढ़ाई में भी बहुत बढिय़ा है। स्कूल की मैनेजमैंट ने उत्कृष्ट तुली के कोच चंद्रेश, खेल विभाग के प्रमुख संजीव भारद्वाज तथा उसके परिजनोंं को बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उत्कृष्ट ने कहा कि वह बहुत ध्यान से सभी तकनीकें सीखता है तथा अपना पूरा ध्यान खेल पर देता है। खाली समय वह घर में अपने पिता के साथ अभ्यास करता है। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती तथा वाइस प्रिंसीपल शर्मीला नाकरा ने उत्कृष्ट को इस सफलता के लिए बधाई दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar