(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

मेयर वर्ल्ड स्कूल को मिला आई.एस.ए. अवार्ड






जालंधर (JJS) अजय छाबड़ा:- मेयर वर्ल्ड स्कूल हमेशा से ही उत्कृष्टता एवं दृढ़ता का प्रतीक रहा है। अपने इसी उत्तम मापदंडों के अनुसार मेयर वल्र्ड स्कूल ने एक बार फिर से प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय स्कूल पुरस्कार (आ.एस.ए. 2018-2021) जीतकर अपनी क्षमता और योग्यता साबित कर दी है, जिसके अनुसार विद्यालय को आगामी तीन वर्षों तक आई.एस.ए. च्लोगोज् प्रयोग करने की अनुमति मिल गई है। आई.एस.ए. का सारा कार्य स्कूल के वाइस चेयरपर्सन नीरजा मेयर जी के प्रतिनिधित्व में किया गया। उन्होंने तथा आई.एस.ए. के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने अध्यापकों तथा बच्चों का मार्गदर्शन किया।

विद्यालय के प्रत्येक छात्र द्वारा इस गतिविधि को कार्यान्वित किया गया। आई.एस.ए. बैज अतंर्राष्ट्रीय शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शित करने के लिए मिलने वाला बैज है। इन गतिविधियों का लक्ष्य विभिन्न स्कूलों के तथा ब्रिटिश काऊंसिल के युवाओं द्वारा सांस्कृतिक समझ और कौशल को बढ़ावा देना है। आई.एस.ए. एक्शन प्लान के अनुसार सत्र 2017-2018 में करवाई गई गतिविधियों के अधीन 7 विभिन्न प्रकार के प्रोजैक्ट तैयार किए गए जैसे- ट्रडीशनल म्यूकिाक, इन्सट्रमैंटस (कोलैबोरेशन) मास्क डांसिस ऑफ द् वल्र्ड, फोरैस्ट पाथ, टूरिस्ट डैस्टीनेशन ऑफ द् वल्र्ड (कोलैबोरेटिव), स्मार्ट सिटीका ऑफ द वल्र्ड, हॉट हाउस गैलेक्सी एंड लिंगुइस्टिक डाईवरसिटी (कोलैबोरेटिव) इनमें से तीन कोलैबोरेटिव प्रोजैक्ट मॉनटेना इंटरनैश्नल कॉलेज लैबनान के साथ किए गए। इससे बच्चों की शिक्षा स्तर में भी अत्यधिक वृद्धि हुई, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों के साथ ऑन लाइन सैशन भी किये। इस अवसर पर विद्यालय के वाईस चेयरपर्सन नीरजा मेयर ने अध्यापकों तथा छात्रों को बधाई दी और भविष्य में भी विद्यालय ऐसी गतिविधियों को कार्यान्वित करवाने के लिए अग्रसर रहेगा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar