(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

आपने आप को डी.सी. का पी.ए. बताकर फोन करने वाला काबू






मानवता के आधार पर पत्नी की बुरे स्वास्थ्य को देखते हुए सुधरने का दिया अवसर 

जालंधर (JJS) अजय छाबड़ा:- अपने आप को डिप्टी कमिशनर जालंधर का पी.ए. बताकर लोगों को फोन करने वाले व्यक्ति को डिप्टी कमिशनर वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस कमिशनर  पी.के. सिन्हा ने सुधरने का एक अवसर  देकर छोडने का फैसला लिया गया है। दोनों आधिकारियों ने संशोधित ढंग अपनाने के साथ-साथ दोषी के बुरे हालत और उसकी पत्नी की बुरे स्वास्थ्य को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। तरुणजीत सिंह नामी यह व्यक्ति लोगों को फोन करके अपने आप को डिप्टी कमिशनर का पी.ए. बताता था। यह मामला ध्यान में आने पर डिप्टी कमिशनर ने पुलिस कमिशनर को मामले की जांच करने के लिए कहा, जिस पर कार्यवाही करते हुए उन्होनें सी.आई.ए. स्टाफ के प्रमुख अजय कुमार को सभी मामलों की पडताल करने के लिए निर्देश जारी किये। पुलिस ने 18 घंटे में ही व्यक्ति की पहचान करके उसे हिरासत में लिया गया। 

पूछताछ के दौरान तरुणजीत सिंह ने बताया कि उसने ही डी.सी. के पी.ए. के तौर पर फोन किये था क्यूंकि उसकी पत्नी बहुत बीमार है। उसने कहा कि उसकी पत्नी साल 2000 से गुरदे फैल होने के कारण बीमारी से जूझ रही है जिस कारण उसकी बहुत बुरी हालत है। उसकी पत्नी का सप्ताह में दो दिन डाईलसस होने के कारण वह अपनी नौकरी से भी हाथ धो बैठा। इस कारण ही वह एक स्थानीय स्कूल में पढ रही अपनी बेटी के स्कूल की फीस भी नहीं दे सकता। तरुणजीत सिंह ने  लिखित रूप में अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा न करने का वायदा किया गया। दोनों आधिकारियों ने तरुणजीत सिंह की तरफ से किये दावों को स्थानीय पुलिस की तरफ से जांच करवाई जिस दौरान वह सत्य निकले जिस पर दोनों आधिकारियों ने मानवता के आधार पर तरुणजीत विरुद्ध कोई कार्यवाही न करने का फैसला किया गया। उनकी तरफ से स्थानीय स्कूल के साथ बात करके उसकी बच्ची की फीस माफ करवाई गई है। दोनों आधिकारियों ने यह भी कहा कि उस पर कडी निगरानी रखी जायेगी और भविष्य में ऐसी किसी हरकत पर उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar