(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

सेंट सोल्जर मैनेजमेंट इंस्टीच्यूट में श्री सुखमनी साहिब का पाठ






जालंधर (अजय छाबड़ा):-  बी.बी.ऐ, बी.सी.ऐ, बी.एस.सी (मेडिकल लैब साइंस), (मीडिया एंटरटेनमेंट एंड फिल्म टेक्नोलॉजी), (फैशन टेक्नोलॉजी) एम.बी.ऐ, एम.सी.ऐ, आदि के नए सैशन के आरंभ पर सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीच्यूट कपूरथला रोड में श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। जिसमें  ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए जिनका स्वागत मैनेजिंग डायरैक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा, प्रिंसिपल डॉ. आर.के पुष्करणा, डॉ.के.के चावला, स्टाफ और छात्रों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी ने सुखमणी साहिब के पाठ का उचारण किया और गुरुओं द्वारा दिखाए नेक रास्ते पर चलने का प्रण लिया। छात्रों के उज्वल भविष्य, संस्था की उन्नति के लिए अरदास की गई। इसके अतिरिक्त छात्रों द्वारा शब्द कीर्तन किया गया और गुरु के लंगर तैयार कर सभी को खिलाया गया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने सभी छात्रों का स्वागत करते हुए उन्होंने जिंदगी में एक लक्ष्य बनाने और उसे हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करने को कहा। प्रिंसिपल डॉ.पुष्करणा ने सभी छात्रों को संस्था के वार्षिक परिणामों, अनुशासन, नियमों से अवगत करवाया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar