(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | डिप्स स्कूल बेगोवाल में शूटिंग रेंज का उद्घाटन | इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई |

सेंट सोल्जर के छात्रों ने मनाई तीज, सुखप्रीत बनी पंजाबन मुटियार






जालंधर (अजय छाबड़ा):- सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल खाम्ब्रा द्वारा तीज का पर्व मनाया गया जिसमें प्रिंसिपल रुपिंदर कौर के दिशा निर्देशों पर सभी छात्र परम्परागत पंजाबी पहरावे में संस्था में पहुँचे। इस अवसर पर छात्रों मानव, यश, वैस्नवी, जैस्मीन, महकदीप, यशिका, कुमकुम, दिवांशी, समीर माही, सचिता, नवजोत, हरनीत, नवरीत, अनहद, गीतांजलि, संस्कृति आदि द्वारा पंजाबी पहरावे में साज मॉडलिंग, सोलो डांस, ग्रुप डांस, गिद्दा भंगड़ा आदि पेश किया गया।

इसके अतिरिक्त अध्यापिकाओं के लिए मिस तीज और छात्रों के लिए पंजाबी गबरू, मुटियार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अध्यापिकाओं में ममता को मिसिज तीज, रुपाली को मिस तीज, छात्रों में हर्षवीर को पंजाबी गबरू, सुखप्रीत को पंजाबन मुटियार चुना गया। इस अवसर पर बैंगल्स और मेहँदी स्टाल्स भी लगाए गए। प्रिंसिपल रुपिंदर कौर द्वारा सभी विजय रहे छात्रों को सन्मानित करते हुए तीज के पर्व की बधाई दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar