(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अन्तर्सदनीय गायन वादन संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया






जालंधर (मोहित):- मेयर वर्ल्ड स्कूल में अन्तर्सदनीय गायन वादन संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छठी से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को तीन भागों में विभाजित किया गया- सोलो, डूयिट एंव गरुप। कीट्स, डिकन्स, वर्डसवर्थ, शेक्सपीयर चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उजागर सुचारु ढंग से किया। संगीत बाल विकास में बौद्धिक, सामाजिक एंव भावनात्मक सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह शरीर और मस्तिष्क को एक साथ काम करने में सहयोग देता है। यह सबसे प्यारे अनुभवों में से एक है और यह स्वयं की अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करके बच्चों की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संगीत में रूचि जागृत करने व छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए ही इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

इस सुअवसर पर विद्यालय की वाईस चेयरपर्सन नीरजा मेयर जी एंव प्रधानाचार्या सुमन राणा जी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का विद्यार्थी जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए सभी बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। विभिन्न सुर और तालों का लुत्फ उठाते हुए निर्णायकगण पंडित मन्नु कुमार व एडविन जी ने प्रतियोगिता को ध्यानपूर्वक सुना और स्वीकार किया कि हमारे बीच उच्च क्षमता से परिपूर्ण छात्रों की प्रस्तुति उन्हें महिमा के मार्ग तक ले जाएगी। प्रतियोगिता को आंकना बहुत कठिन था। निर्णायकगण ने अपनी सूझ बूझ और बच्चों की गायन वादन के प्रति रूचि को देखते हुए परिणाम घोषित किए। डूयिट गायन वादन में वर्डसवर्थ सदन के अर्श खन्ना एंव पुरंजय ने प्रथम स्थान तथा शेक्सपीयर सदन की आल्या सब्रवाल एवं नव्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सोलो गायन वादन में शेक्सपीयर सदन के स्पर्श खन्ना ने दूसरा स्थान एवं वर्डसवर्थ सदन की महक मल्होत्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप गायन वादन में डिकिन्स सदन ने प्रथम स्थान एवं कीट्स सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में प्रधानाचार्या जी ने विजयी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar