(Date : 23/April/2424)

(Date : 23/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

जी॰ डी॰ गोयंका इंटरनेशनल स्कूल जालंधर में हुआ ‘साइंस-वीक’ का आयोजन






जालन्धर (अजय छाबड़ा) :- वैज्ञानिक सोच हमें अंधविश्वासों से दूर रखने में मदद करती है। तभी हम सही और गलत चीजों का सही-सही आकलन कर पाते हैं। अपने विद्यार्थियों में ऐसी ही सोच को विकसित करने के उद्देश्य से जी॰ डी॰ गोयंका इंटरनेशनल स्कूल जालंधर नें प्रधानाचार्या रंजीत भाटिया की अध्यक्षता में दिनांक 16 जुलाई से 21 जुलाई तक अपने प्रांगण में ‘साइंस-वीक’ का आयोजन किया। इस दौरान पूरा सप्ताह विद्यालय की विज्ञान की अध्यापिका मिसेज़॰ उर्वशी कपूर ने विज्ञान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया। पहले चरण की गतिविधियों में कक्षा प्रथम से लेकर पाँचवी तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े कोलाज़ बना कर अपनी वैज्ञानिक सोच कापरिचय दिया जबकि कक्षा छठी से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों ने साइंस डिबेट में भाग लेकर अपनी सकारात्मक सोच का परिचय दिया। दूसरे चरण की गतिविधि में कक्षा तीसरी से पाँचवीं के विद्यार्थियों ने साइंस से जुड़े मॉडल बनाकर सब को आश्चर्यचकित कर दिया जबकि कक्षा दूसरी के नन्हें विद्यार्थियों ने साइंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रयोग किए। सप्ताह की तीसरी और अंतिम गतिविधि में साइंस-क्विज का आयोजन किया गया।

इस क्विज़ में साइंस से जुड़े विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे गए और इन प्रश्नों के उत्तर भी विद्यार्थियों ने बड़ी ही सूझ-बूझ के साथ देते हुए अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया।  सप्ताह के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रंजीत भाटिया नें बच्चों के उत्साहपूर्ण कार्य को देखते हुए विज्ञान की अध्यापिका को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी विद्यालय ऐसी ही वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा और विद्यार्थी अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए इनमे भाग लेते हुए जरूर लाभ अर्जित करते रहेंगे। विद्यालय के एम॰डी॰ टी॰डी॰ दुआ ने भी विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण कार्य को देखते हुए उन्हें बधाई दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar